Donald Trump ने अपने वकील पर दर्ज कराया 500 मिलियन डॉलर का केस

    Table of Contents

    जानें क्या है पूरा मुद्दा

    आपको बता दें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने अपने ही पूर्व वकील माइकल कोहेन पर 500 मिलियन डॉलर मतलब 4,097 करोड़ रुपए का केस दर्ज किया है। इस केस में माइकल कोहेन पर अपने क्लाइंट का भरोसा तोड़ने और द ट्रंप आर्गेनाइजेशन के साथ किए गए गोपनीय समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। हालांकि ये पहली बार नहीं जब कोहेन पर ऐसा आरोप लगाया गया हो इससे पहले भी 2018 में धोखाधड़ी और इलेक्शन कैंपेन फंड में गड़बड़ी को लेकर इनको दोषी ठहराया जा चुका है।

     

    क्या सच में पूर्व वकील पर दबाव बनाने के लिए Donald Trump ने ये केस दर्ज कराया है?

     

    दरअसल न्यूयॉर्क की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति द्वारा अपने ही वकील पर दर्ज कराए गए इस केस को लेकर लॉ एक्सपर्ट सी यरोशेफ्स्की ने कहा है की Donald Trump ने इस केस को सिर्फ वकील कोहेन पर दबाव बनाने के लिए दर्ज कराया है। दरअसल आपको बता दें की हाल ही में सुर्खियों में रहे ट्रंप – पोर्नस्टार केस में माइकल कोहेन मुख्य गवाह के रुप में प्रस्तुत हुए थे। यही नही इस दौरान उन्होंने कई ऐसे जानकारियां दीं थी जिनके आधार पर ट्रंप के खिलाफ न्यूयॉर्क की मैनहैटन कोर्ट ने उनको 34 मुकदमों में आरोपी पाया था।

     

     

    Donald Trump 34 मुकदमों में पाए गए थे आरोपी

     

    आपको बता दें Donald Trump के वकील माइकल कोहेन ने उनपर आरोप लगाया था की उन्होंने ट्रंप के कहने पर पॉर्न स्टार स्टॉर्मी को चुप रहने के लिए 1लाख 30 हजार डॉलर दिए थे जिससे वे 2016 में उनके और ट्रंप के अफेयर पर कुछ न बोलें। फिर छानबीन के बाद ट्रंप पर गलत बिजनेस रिकॉर्ड दिखाने को लेकर 34 चार्ज लगाए गए थे। जिसमे बताया गया था की उन्होंने लगातार न्यूयॉर्क बिजनेस रिकॉर्ड को लगातार गलत जानकारी दी जिससे वो अपने अपराध को छिपा सकें।