Congress विधायक बृहस्पत सिंह ने दिन दहाड़े दिखाई गुंडागर्दी, कॉलर पकड़कर बैंक कर्मचारी पर बरसाए थप्पड़

     

    जानें क्या है पूरा मामला

    आपको बता दें एक तरफ जहां Congress के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी खुद को गांधी बताते फिर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से कांग्रेस के विधायक बृहस्पत सिंह ने दिन दहाड़े एक बैंक कर्मचारी का कॉलर पकड़ कर उसपर थप्पड़ों की बरसात कर दी। यही नही इस मौके पर जुटी भीड़ ने इस घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया और Congress का सही चेहरा जनता के सामना लाए।

     

     

    Congress विधायक के यूं दिनदहाड़े दबंगई दिखाने पर भड़के कर्मचारी

    दरअसल आपको बता दें बीते मंगलवार को Congress विधायक बृहस्पत सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमे उन्होंने दबंगयी दिखाते हुए दो बैंक कर्मचारियों पर सबके सामने थप्पड़ और घूंसो की बरसात कर दी। आपको बता दें दोनो कर्मचारी राजेश पाल और अरविंद सिंह जिला सहकारी बैंक रामानुजगंज में पदस्थ हैं। हालांकि अब इस विवाद ने प्रदर्शन का रूप ले लिया है, वीडियो सामने आने के बाद से ही प्रदेश के कई हिस्सों में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर Congress विधायक बृहस्पत सिंह के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

     

     

    Read More: PAPER LEAK CASE में कल देर रात तेलंगाना पुलिस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिया

     

    Congress विधायक के इस अपमानजनक हरकत पर क्या बोले केदार कश्यप?

    Congress विधायक बृहस्पत सिंह के दबंगयी का वीडियो सामने आते ही बीजेपी के नेता केदार कश्यप ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की यदि सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ है तो गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को इस्तीफा दे देना चाहिए। यही नही इस मुद्दे कर आगे बोलते हुए उन्होंने कहा प्रदेश सरकार को तत्काल अपने इस विधायक के खिलाफ पार्टी और विधानसभा से बर्खास्त कर उचित कार्यवाही करनी चाहिए।