CM शिवराज का ऐलान- मेयर, अध्यक्ष-पार्षदों का दोगुना होगा मानदेय

    मध्यप्रदेश के महापौरों, निकायों के अध्यक्षों और पार्षदों का मानदेय दोगुना होगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भोपाल में आयोजित महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों के सम्मेलन में कही। CM ने ट्रेनिंग देते हुए कहा- अहंकार मत रखना। विनम्र रहना। जरा भी अहंकार आया तो जनता की नजरों से उतरना शुरू हो जाएंगे। जनता सब समझती है। बिना कागज देखे साइन मत करना। नियम देख लें, ये मूलमंत्र है।

    pic credit – google

     

     

    नई अवैध कॉलोनी कटे तो बिल्डर को जेल भेजो

    मध्यप्रदेश के महापौरों, निकायों के अध्यक्षों और पार्षदों का मानदेय दोगुना होगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भोपाल में आयोजित महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों के सम्मेलन में कही। CM ने ट्रेनिंग देते हुए कहा- अहंकार मत रखना। विनम्र रहना। जरा भी अहंकार आया तो जनता की नजरों से उतरना शुरू हो जाएंगे। जनता सब समझती है। बिना कागज देखे साइन मत करना। नियम देख लें, ये मूलमंत्र है।

    CM शिवराज ने कहा कि जनता किसके पास जाएगी, पार्षद के पास न, इसलिए मेयर और अध्यक्ष से भी बड़ी जवाबदारी पार्षद की है। मुख्यमंत्री, मंत्री यदि अच्छा काम कर पाएंगे तो पार्षदों की वजह से, इसलिए पार्षद धैर्य न खोएं। हम जनता के सेवक हैं, इसलिए निराश न होना, उत्साह से भरे रहना। इस दौरान CM ने मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों का मानदेय दोगुना करने की घोषणा भी की।