इंदौर प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आएंगे PM मोदी, CM शिवराज ने दिल्ली जाकर किया इनवाइट

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनवरी में इंदौर आएंगे। वे यहां 8 से 10 जनवरी तक आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सीएम शिवराज सिंह ने दिल्ली पहुंच कर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और उन्हें इस आयोजन के लिए इनवाइट किया। सीएम ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी समिट में शामिल होंगी।

    pic credit – google

     

     

    इंदौर में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनवरी में इंदौर आएंगे। वे यहां 8 से 10 जनवरी तक आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सीएम शिवराज सिंह ने दिल्ली पहुंच कर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और उन्हें इस आयोजन के लिए इनवाइट किया। सीएम ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी समिट में शामिल होंगी।

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी PM मोदी को दी। PM से मुलाकात के बाद CM ने कहा, आज प्रधानमंत्री से सार्थक चर्चाएं हुईं। प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिला। सीएम ने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करने इंदौर आएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी।

    समिट में गुआना और सूरीनाम के राष्ट्रपति भी आएंगे। साथ ही दुनियाभर के 80 से ज्यादा देशों के प्रवासी भारतीय मध्यप्रदेश आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि G-20 के भी आयोजन होंगे। मध्यप्रदेश में 8 बैठकें होंगी। खेलो इंडिया गेम्स भी मध्यप्रदेश में आयोजित होंगे। रविवार को भोपाल में इसका लोगो लॉन्च होगा।