BJP Mewar: गुलाब चंद कटारिया के बाद मेवाड़ में BJP का चेहरा कौन?

    BJP Mewar: इस समय हम सभी जानते हैं कि, बीजेपी के वरिष्ठ नेता को इस समय असम का राज्यपाल बना दिया गया है। असम के राज्यपाल के रूप में पूर्व गृह मंत्री और नेता प्रतिपक्ष उदयपुर विधायक गुलाबचंद कटारिया को यह पद दिया गया है।

    BJP Mewar में BJP का चेहरा कौन?

    अब उनके राजनीतिक सफर पर भी ब्रेक लग गया है, लेकिन उनके राज्यपाल के बन जाने के बाद अब एक बड़ा सवाल भी सामने आया है जो की चर्चाएं में देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में मेवाड़ में बीजेपी की गद्दी पर अब कौन जगह लेगा। कहा जाता था, की जब तक अटारिया थे तब तक दूसरे नंबर पर कोई स्थान नहीं ले पाया था, ऐसे में आप कटारिया की जगह किसका नाम सामने आता है। उसके बाद सभी वरिष्ठ अधिकारी अब तक समान थे, लेकिन अब किसी ना किसी को उनके पद पर नियुक्त किया जाना है, ऐसे में बीजेपी के सामने यह गद्दी किसको मिलती है इसके लिए चार नाम सामने आए हैं।:BJP Mewar

    लिस्ट में किसका है नाम

    BJP Mewar: इस लिस्ट में सबसे पहले पारस सिंघवी का नाम सामने आया है जो कि, कटारिया की जगह लेने में सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं और यह इस समय नगर निगम उप महापौर है और चार बार से पार्षद भी है। वही दूसरे नंबर पर रविंद्र श्रीमाल का चेहरा सामने आया है। यह वर्तमान में उदयपुर बीजेपी जिला अध्यक्ष है और नगर परिषद के सभापति भी रह चुके हैं। तीसरे नंबर पर रजनी डांगी का नाम सामने आया है जो कि पूर्व नगर निगम महापौर है।

    Read More : PM MODI ON GEHLOT बजट को साल भर डिब्बे में बंद रखा, उसे ही पढ़ दिया

    इसके अलावा इनको कोई पद अभी नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि, यहां संघ के काफी करीब भी है। वहीं चौथे नाम पर अलका मूंदड़ा आ सकती है जो कि, उदयपुर बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष है और वर्तमान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भी है। साथ ही माना जा रहा है कि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के करीबी भी है, इसलिए भी इनका नाम सामने आया है। अबी देखना होगा की यह चार लोग सामने आते है या इनके अलावा और कोई नाम बीजेपी सामने रखती है।