आतंकवादी पन्नू की MP के BJP नेता को धमकी – तेरे प्रधानमंत्री मोदी को मार देंगे

    आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने प्रधानमंत्री मोदी को मारने की धमकी दी है। पन्नू ने सीहोर के बीजेपी नेता जसपाल सिंह अरोरा को फोन किया। जसपाल सिंह का आरोप है कि पन्नू ने उनसे कहा- तुझे और तेरे प्रधानमंत्री मोदी को भी मार देंगे।

    pic credit – google

     

     

    आतंकी संगठन SFJ का सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू

    आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने प्रधानमंत्री मोदी को मारने की धमकी दी है। पन्नू ने सीहोर के बीजेपी नेता जसपाल सिंह अरोरा को फोन किया। जसपाल सिंह का आरोप है कि पन्नू ने उनसे कहा- तुझे और तेरे प्रधानमंत्री मोदी को भी मार देंगे।

    ​आतंकवादी पन्नू ने सिकलीगर और सिख समाज के लोगों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जूता फेंकने का चैलेंज किया था। इसके लिए उसने 25 हजार डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी। पन्नू की घोषणा के एक दिन बाद 25 दिसंबर को सीहोर जिला पंचायत व नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने ऐलान कि जो पन्नू का सिर काटकर लाकर देगा, उसे 10 करोड़ रुपए का इनाम मिलेगा।

    अरोरा ने कहा था- पन्नू जैसा आतंकवादी असल में सिख हो ही नहीं सकता। लोग इस आतंकवादी को पकड़वाने में मदद करें। कहीं भी नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। अरोरा के इस ऐलान के बाद पन्नू ने मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे फोन कर उन्हें और पीएम मोदी को मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी से की है। अननोन नंबर की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एएसपी गीतेश गर्ग का कहना है कि मामले में FIR की जा रही है।

    गुरपतवंत सिंह पन्नू भारत का वांटेड आतंकवादी है। वह मूल रूप से पंजाब के खानकोट का रहने वाला है। वह अमेरिका में जाकर बसा गया, जहां उसने सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के नाम से खालिस्तानी आतंकी संगठन बनाया है। इसका वह स्वयंभू सरगना है। SFJ का हेडक्वार्टर US में है। काफी समय पहले केंद्र सरकार इस संगठन को गैरकानूनी करार दे चुकी है।

    वह भारत में नेताओं को धमकाने के साथ लाल किला पर तिरंगा लगाने जैसे कई घोषणाओं को लेकर विवादों में रह चुका है। इसके अलावा पन्नू विदेशों में भारत को तोड़कर अलग देश खालिस्तान बनाने के लिए रेफ्रेंडम भी करवाता रहता है। पंजाब में वह सरकारी इमारतों पर खालिस्तानी नारे लिखवाकर भी धमकी देता रहता है। उसके खिलाफ एनआईए में केस दर्ज है।