Andhra Pradesh से कांग्रेस के पूर्व सीएम किरण रेड्डी भाजपा में हुए शामिल

    Table of Contents

    जानें क्या है पूरी खबर

    आपको बता दें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व Andhra Pradesh के पूर्व सीएम किरण रेड्डी ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। दरअसल हाल ही में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक लाइन का इस्तीफा भेज कांग्रेस पार्टी से बाहर हो गए थे। और आज शुक्रवार के दिन केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पार्टी महासचिव अरुण सिंह के सानिध्य में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।

     

     

    PM Modi से प्रभावित थे किरण रेड्डी

    आपको बता दें अविभाजित Andhra Pradesh के अंतिम मुख्यमंत्री किरण रेड्डी आज केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पार्टी महासचिव अरुण जोशी के सानिध्य में भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा की कुछ समय पहले जब मैं पूर्व मुख्यमंत्री किरण रेड्डी से मिला तो उन्होंने बताया की वो PM Modi की जनकल्याणकारी योजनाओं से बहुत ही प्रभावित हैं। और आज ही वे एक बड़ी छलांग लगाते हुए बीजेपी में शामिल हो रह हैं।

    Read More: BIHAR उच्च सदन में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, नीतीश की जदयू को छोड़ा पीछे

     

    Andhra Pradesh के पूर्व सीएम किरण रेड्डी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशान

    आपको बता दें आज Andhra Pradesh के पूर्व सीएम किरण रेड्डी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस हाईकमान पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से राज्य दर राज्य पार्टी टूट रही है, और यह महज एक राज्य की बात नहीं। यही नही आगे उन्होंने तंज कसते हुए कहा की एक पुरानी कहानी है की मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है वह अपने आप नहीं सोचता और न ही किसी का सुझाव मानता है। आप सबको पता चल ही गया होगा की मैं क्या कहना चाहता हूं।