Amit Shah ने कर्नाटक में कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस दिवालिया हो चुकी है, भाजपा से आये नेताओं के दम पे चुनाव लड़ रही है

    Table of Contents

    जानें क्या है पूरी खबर

    आपको बता दें आज केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे का दूसरा दिन है. इस दौरान आज उन्होंने बागलकोट में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। यही नहीं इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को दिवालिया बताते हुए भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं पर जमकर तंज कसा.

    कांग्रेस दिवालिया हो चुकी है और भाजपा से आये नेताओं के दम पे चुनाव लड़ रही है – Amit Shah

    आपको बता दें आज कर्नाटक के बागलकोट में एक चुनावी रैली को सम्बोधन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अपने सम्बोधन में मुस्लिम आरक्षण, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने, PFI बैन, और JD(S)-कांग्रेस को लेकर कई बातें कहीं जैसे कांग्रेस दिवालिया हो चुकी है और भाजपा से आये नेताओं के दम पे चुनाव लड़ रही है. यही नहीं इसके साथ ही उन्होंने दावा किया की अगर कांग्रेस गलती से भी आ गई तो ऑल टाइम हाई करप्शन होगा, तुष्टिकरण होगा ओर पूरा कर्नाटक दंगों से ग्रस्त होगा।

    Read More: KERALA NEWS: PM MODI आज देश को समर्पित करेंगे 1,136.83 करोड़ रुपए की लागत से बनी पहली वाटर मेट्रो सर्विस

     

    PFI पर क्या बोले Amit Shah

    वहीं आपको बता दें की इस रैली को सम्बोधित करते हुए उन्होंने PFI को लेकर कहा की दक्षिण में किसी राज्य को PFI से सबसे ज्यादा खतरा था तो कर्नाटक को था, मोदी जी ने PFI पर बैन लगाया। क्या आप चाहते हैं की PFI पर लगा बैन हैट जाए ? जिसका जवाब मौजूद जनता ने न के रूप में दिया और जमकर PM Modi और केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के जमकर नारे लगाए।