भारत जोड़ो यात्रा से हुए डैमेज को कंट्रोल करेंगे शाह, हरियाणा के जीटी बेल्ट को साधेंगे

    हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सूबे की सियासत को गर्माएंगे। चूंकि हरियाणा में राहुल गांधी ने BJP के गढ़ माने जाने वाले जीटी बेल्ट में यात्रा निकाल कर साधने का प्रयास किया है। राहुल की यात्रा से पार्टी को हुए डैमेज को कंट्रोल करने के लिए हरियाणा BJP ने शाह के इस कार्यक्रम का प्लान बनाया है।

    pic credit – google

     

     

    राहुल के बाद शाह गर्मायेंगे सियासत

    हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सूबे की सियासत को गर्माएंगे। चूंकि हरियाणा में राहुल गांधी ने BJP के गढ़ माने जाने वाले जीटी बेल्ट में यात्रा निकाल कर साधने का प्रयास किया है। राहुल की यात्रा से पार्टी को हुए डैमेज को कंट्रोल करने के लिए हरियाणा BJP ने शाह के इस कार्यक्रम का प्लान बनाया है।

    हरियाणा दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करनाल में एक बड़ी रैली करेंगे। इसकी तैयारियां प्रदेश स्तर पर पार्टी ने शुरू कर दी हैं। इस रैली से पहले शाह पार्टी सांसदों, मंत्रियों और विधायकों के साथ मंथन भी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी मौजूद रहेंगे। पार्टी पदाधिकारियों से केंद्रीय मंत्री अलग से बैठक करेंगे।

    शाह के हरियाणा में इस दौरे का मकसद 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव हैं। इस दौरे में शाह हरियाणा में BJP के मजबूत संगठन को लेकर मंथन करेंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के व्यापक प्रचार प्रसार पर काम करेंगे और कार्यकर्ताओं को विजय का मंत्र भी देंगे।

    केंद्रीय मंत्री अमित शाह का यह दौरा अक्टूबर में प्रस्तावित था, लेकिन पंचायत चुनाव और आदमपुर चुनाव में लगी आचार संहिता के कारण यह कार्यक्रम नहीं हो पाया। हालांकि इस पूरे कार्यक्रम को लेकर अभी हरियाणा बीजेपी के नेता कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भी ऐसी किसी रैली का आयोजन होने की बात से इनकार किया है।