AK Antony के बेटे अनिल एंटनी ने भाजपा से मिलाया हाथ, एक ट्वीट के चलते छोड़ी थी कांग्रेस

     

    जानें क्या है पूरी खबर

     

     

    आपको बता दें पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता AK Antony के बेटे अनिल एंटनी ने आज केरल बीजेपी का हाथ थाम लिया है। दरअसल 2002 में हुए गुजरात दंगो में पीएम मोदी पर बीबीसी द्वारा निशाना साधने की कोशिश के विरोध में ट्वीट करने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दिया और उसके बाद आज केरला के भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन के सानिध्य में भाजपा ज्वाइन कर ली।

     

    AK Antony के बेटे अनिल एंटनी ने जनवरी में दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

    दरअसल हाल ही में बीबीसी द्वारा 2002 के गुजरात दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर हुए विवाद में AK Antony के बेटे अनिल एंटनी ने कांग्रेस पार्टी में होते हुए भी पीएम मोदी के समर्थन में एक ट्वीट कर दिया था। जैसी बाद कांग्रेस के ही नेताओं द्वारा उनका जमकर विरोध किया जाने लगा जिसके बाद उन्होंने जनवरी में ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। यही नही इस्तीफा देते वक्त उन्होंने एक बयान में कहा था की उनपर इस विवाद संबंधी ट्वीट को डिलीट करने के असहिष्णुता के साथ धाव भी बनाया जा रहा था। उन्होजे बताया था की ये दबाव उनके द्वारा बनाया जा रहा जो मीडिया में आकर फ्रीडम ऑफ स्पीच की बात करते हैं। हालांकि उन्होंने ट्वीट को डिलीट करने से अच्छा पार्टी से इस्तीफा देना समझा।

     

    Read More: JAHANGIRPURI में VHP के आवाह्न के बाद निकलेगी शोभा यात्रा, बंगाल, बिहार समेत दिल्ली के कई इलाकों में लगाई गई फोर्स

     

    ये था अनिल एंटनी का ट्वीट