MP में AAP की एंट्री से BJP को फायदा, कांग्रेस को नुकसान

    आम आदमी पार्टी 2023 के चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। गुजरात की तरह परफार्म किया तो मध्यप्रदेश में AAP कांग्रेस को 51 सीटों पर नुकसान पहुंचाएगी। इसका सीधा फायदा BJP को होगा।

    pic credit – google

     

     

    आप बिगड़ेगी कांग्रेस का गणित

    आम आदमी पार्टी 2023 के चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। गुजरात की तरह परफार्म किया तो मध्यप्रदेश में AAP कांग्रेस को 51 सीटों पर नुकसान पहुंचाएगी। इसका सीधा फायदा BJP को होगा नगरीय निकाय चुनाव में 7% वोट हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी का मध्यप्रदेश में कॉन्फिडेंस बढ़ गया है। वह खुद को कांग्रेस के विकल्प के तौर पर पेश कर रही है। कांग्रेस और AAP का वोट बैंक लगभग एक जैसा है, इसलिए AAP कांग्रेस के वोटबैंक में ही सेंधमारी करेगी। गुजरात के निकाय चुनाव में मिली सफलता के बाद AAP को लोगों ने सीरियस लेना शुरू किया था। ऐसे ही हालात अब मप्र में भी बन रहे हैं।

    कांग्रेस के परंपरागत वोटर में मुस्लिम, SC और ST कैटेगरी के ज्यादा लोग हैं। यह AAP पार्टी अब फ्री और रियायतों की घोषणा से समाज के लो इनकम क्लास को अपनी तरफ करने में कामयाब देखी जा रही है। इस क्लास का ज्यादातर वोट अब तक कांग्रेस को वोट देता आ रहा है। शहरी आबादी के एक वर्ग का झुकाव भी AAP की तरफ हुआ है। AAP का भी ज्यादा फोकस शहरी क्षेत्रों के वोटर्स को फ्री बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य वाली सुविधाओं का दिल्ली मॉडल दिखाकर लुभाना रहा है।