दिल्ली में 54 साल की हिंदू महिला की हत्या, 10 दिन बाद शव कब्रिस्तान से मिला

दिल्ली में हिंदू महिला की हत्या कर शव दफनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि महिला का शव बुधवार को कब्रिस्तान से निकाल लिया गया है। वो 10 दिन पहले यानी 2 जनवरी को लापता हुई थी, जिसके बाद परिवार ने मंगोलपुरी थाने में मिसिंग की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

pic credit – google

 

 

4 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में हिंदू महिला की हत्या कर शव दफनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि महिला का शव बुधवार को कब्रिस्तान से निकाल लिया गया है। वो 10 दिन पहले यानी 2 जनवरी को लापता हुई थी, जिसके बाद परिवार ने मंगोलपुरी थाने में मिसिंग की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान 54 वर्षीय मीना के रूप में हुई है। वह 2 जनवरी को मंगोलपुरी से लापता हुई थी। मृतका के परिवार को मोबिन पर शक था। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके साथ ही यह भी बता दिया कि शव कहां दफनाया है। उसने अपने साथियों रेहान और नवीन के नाम भी बताए। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया है।

पुलिस ने बताया कि महिला फाइनेंस का काम करती थी। आरोपी उससे लिया पैसा वापस नहीं कर रहे थे। महिला लगातार पैसे मांग रही थी, इसलिए आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में कब्रिस्तान के केयर टेकर सय्यद अली को भी पकड़ा है। फिलहाल, मामले में जांच जारी है।