Love Jihad: मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर महिला से बनाए संबंध, धर्मपरिवर्तन कर बेचने का किया प्रयास

Table of Contents

Love Jihad

Love Jihad: उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक युवक ने अपना बदलकर महिला के साथ नजदीकियां बढ़ाई और बाद में शारीरिक शोषण भी किया। बताया जा रहा है कि महिला का धर्मपरिवर्तन कर बेचने का भी प्रयास किया गया। फिलहाल महिला ने एसपी सिटी को शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। सितारगंज की रहने वाली महिला ने कहा कि पांच साल पहले उसका प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद उसका पति महिला की पिटाई करने लगा था।

hindu women conversion
hindu women conversion

महिला ने पति को दिया तलाक 

महिला का जब शोषण अधिक होने लगा तो उसने अपने पति को तलाक दे दिया। इसी बीच उसकी मुलाकात बांसखेड़ा अमरिया पीलीभीत के रहने वाले युवक से हुई और दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने से प्रेम हो गया। उसके बाद शारीरिक संबंध बनाए गए़। इस दौरान महिला ने युवक के कहने पर एक लाख रुपये दे दिए, लेकिन बाद पता चला कि वह जिस युवक के साथ रह रही है, वो हिंदू नहीं बल्कि मुस्लमान है और नाम बदलकर साथ रह रहा था।

ये भी पढ़ें- UP NEWS: PM मोदी और CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी, 112 पर मिलाई थी कॉल… आरोपी को पुलिस ने धरा

धर्मपरिवर्तन कर बेचने का प्रयास

महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने उसका धर्मपरिवर्तन कर बेचने का प्रयास भी किया। आरोपी का जब भंडाफोड़ होने पर जब उसने अपने रुपये मांगे तो वह धमकी देने लगा था। अब युवक महिला को छोड़कर रुद्रपुर के कैंप में एक अन्य युवती के साथ रहने लगा। अब पीड़िता ने आरोपित युवक और उसके स्वजन से जानमाल का खतरा बताया और उन पर कार्रवाई की मांग की है। अब एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने सितारगंज कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।