Yogi सरकार नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती, और रामनवमी पर अखंड रामायण का करवाएगी पाठ

 

Yogi सरकार का ऐलान

आपको तो पता ही है की प्रदेश में महापर्व नवरात्रि और रामनवमी को कितने धूम धाम से मनाया जाता है। ऐसे में Yogi सरकार द्वारा नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती, और रामनवमी पर अखंड रामायण का आयोजन निश्चित तौर पर इस बार इन पर्वों में चार चांद लगाने का काम करेगा। सिर्फ यही नहीं Yogi सरकार ने ऐलान किया है की इस बार नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती के साथ साथ देवी गायन, देवी जागरण एवं झाकियों का भी आयोजन किया जाएगा।

 

Yogi सरकार के संस्कृत एवं पर्यटन प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने अधिकारियों को दिया निर्देश

Yogi सरकार के संस्कृत एवं पर्यटन प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम की ओर से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों सहित मंडलायुक्तों को इस संदर्भ में निर्देशित करते हुए कहा है की वे सभी अपने अपने जिलों के सभी देवी मंदिरों व शक्तिपीठों में कार्यक्रम के लिए कलाकारों का चयन कर लें। साथ ही उन्होंने दुर्गाशप्तशती के पाठ के साथ साथ देवी गायन, देवी जागरण, झाकियों, एवं अखंड रामायण पाठ जैसे आयोजनों के लिए विस्तृत दिशानिर्देशित करते हुए साफ- सफाई, पेयजल, प्रकाश, ध्वनि, आदि की उत्तम व्यस्था का खास ध्यान रखने को कहा है।

 

Read More: AKHILESH YADAV ने योगी की तारीफ करने पर मुंह बोले फूफा को पार्टी से किया निष्कासित

Yogi सरकार द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं की सहभागिता को किया जाएगा सुनिश्चित

आपको बता दें इस बार चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 22 से 30 मार्च तक मनाया जाएगा। इस दौरान इसकी भव्यता को चार चांद लगाने हेतु Yogi सरकार ने प्रदेश के सभी देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में दुर्गाशप्तशती के पाठ के साथ साथ देवी गायन, देवी जागरण, झाकियों, एवं अखंड रामायण पाठ का आयोजन कराने का निर्देश दिया है। इस दौरान इन कार्यक्रमों में विशेष अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं की सहभागिता को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके लिए प्रदेश के हर जिले, तहसील व विकास खंड स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा। साथ ही इसके प्रचार प्रसार हेतु प्रदेश में होर्डिंग लगाने के साथ साथ सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म का प्रयोग किया जाएगा।