योगी सरकार में लगातार जारी है उत्तर प्रदेश को क्राइम मुक्त बनाने की कार्रवाई | UP Police ने हथियार बनाने वाली फैक्टरी पर मारा छापा।

योगी सरकार में लगातार जारी है उत्तर प्रदेश को क्राइम मुक्त बनाने की कार्रवाई, UP Police ने हथियार बनाने वाली फैक्टरी पर मारा छापा।

आपको बता दें होली के दिन UP Police  पूर्ण रूप से सक्रिय रही इस दौरान उन्होंने मेरठ में भी कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की एक फैक्ट्री पर छापेमारी की। छापे में यूपी पुलिस ने जिंदा कारतूस के साथ देसी बंदूक और तमंचे को भी बरामद किया।

UP Police ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

एक टिप प्राप्त होने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुरोध सिंह ने गन्नों के खेत में चल रही अवैध हथियार निर्माण फैक्टरी पर छापेमारी की। छापे मारी के दौरान पुलिस UP Police ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जिंदा कारतूस के साथ देसी बंदूक और तमंचे भी बरामद किए।

Read More: बाहुबली ATEEQ AHMAD का ग्रेटर नोएडा से बड़ा कनेक्शन

 

 

जाने क्या है पूरा मामला

दरअसल UP Police को मिले इनपुट में बताया गया था की अहमदनगर के बढ़ला गांव के पास जंगल में गन्ने के खेत के अंदर एक अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री चल रही है। जिसके बाद यूपी पुलिस ने इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए मोहम्मद खान, भूरे और ताहिर को गिरफ्तार किया साथ ही 7 तमंचे के साथ, 1 देसी बंदूक और हथियार बनाने के कई अन्य उपकरण बरामद किया।