Prayagraj: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे का अपमान! मदरसे में टेबल पर तिरंगा बिछाकर परोसा नाश्ता… चार लोगों पर मामला दर्ज

Table of Contents

Prayagraj:

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में तिरंगे का अपमान वाले मामले में विवाद गहरा गया है, तिरंगे के ऊपर नाश्ता परोसे हुए का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इसके बाद लोगों में आक्रोश भड़क उठा। जहां एक ओर 15 अगस्त पर तिरंगे पर सलामी दी जा रही थी, तो वहीं प्रयागराज के मदरसे में तिरंगे जैसे कपड़े पर नाश्ता परोसा जा रहा था। इंटरनेट पर फोटो वायरल होने के बाद स्थानीय व्यापारियों ने इसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।

Tricolor insulted in Prayagraj
Tricolor insulted in Prayagraj

चार लोगों पर मामला हुआ दर्ज

बता दें कि पुलिस ने फोटो वायरल होने के बाद चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। राष्ट्रीय ध्वज अपमान अधिनियम के साथ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। होलागढ़ थाना क्षेत्र के दहियावां बाजार में स्थित एक मदरसे में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान यहां पर टेबल पर तिरंगा बिछाकर उस पर खाना परोसा जा रहा था। पूरा मामला मदरसा गौसिया इस्लामिया जिंतुल उलूम का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- RAJASTHAN VIDEO: कार के बोनट पर लटकी महिला, 500 मीटर तक घसीटता ले गया ड्राइवर… देखें वीडियो

स्थानीय कारोबारियों ने किया हंगामा

तिरंगे पर खाना परोसा जाने के बाद जब इसका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, तब स्वतंत्रता दिवस की शाम को स्थानीय कारोबारियों हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और उसने व्यापारियों को आश्वसन देते हुए शांत कराया गया। इसके अलावा मदरसा संचालक और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।