UP News: रूसी महिला को हुआ वृंदावन गौ सेवक से प्रेम, हिंदू रीति-रिवाज से की शादी… फिर ऐसे बदला रूप

Table of Contents

UP News 

UP News: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से लोग दर्शन करने के लिए आते रहते हैं। ऐसे ही रूस से एक महिला वृंदावन आई थी। यहां आकर कृष्ण की भक्ति के बाद उसकी जिंदगी में जो बदलाव हुआ है, उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। वृंदावन पहुंचने के बाद यहां पर महिला को एक शख्स के साथ प्यार हो गया और हिंदू रीति रिवाज के साथ दोनों ने शादी कर ली।

Russian woman love with Vrindavan cow
Russian woman love with Vrindavan cow

रूसी युना को वृंदावन के युवक से प्रेम

मूलरूप से रूस की रहने वाली 36 वर्षीला युना भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से आकर्षित होकर वृंदावन आई थीं, यहां वह भगवान की भक्ति में लगी हुई थीं। इस दौरान युना की मुलाकात राजकरण से हुई। 35 वर्षीय राजकरण नाम के शख्स से हुई। वह गायों की सेवा करता है। समय के साथ-साथ दोनों की नजदीकियां बढ़ती चली गई और दोनों को एक-दूसरे प्यार हो गया। अप्रैल 2023 में हिंदू परंपराओं के साथ दोनों ने शादी कर ली।

ये भी पढ़ें- MP ELECTION 2023: नीमचवासियों को CM शिवराज की सौगात, इतने करोड़ की योजनाओं का करेंगे भूमिपूजन

शादी के बाद दोनों करते हैं गायों की सेवा

शादी के बाद दोनों गायों की सेवा करते हैं और शाम के समय वृंदावन में इस्कॉन मंदिर के पास लोगों को खाना भी खिलाते हैं, साथ ही धार्मिक किताबें व चंदन बांटते हैं। बताया जा रहा है कि राजकरण ने कोई शिक्षा प्राप्त नहीं की है। उसकी हिंदी भी कोई खास नहीं है, लेकिन वह अपनी प्रेम की भाषा युना को समझा देता है। दूसरी ओर युना ने शादी के बाद पूरी तरह से भारतीय संस्कृति को अपना लिया है और वह इसी रूप में अपना जीवन-यापन कर रही है। युना ने शादी के बाद मंगल सूत्र, मांग में सिंदूर और पायल पहनती है।