Conversion: अयोध्या में मतांतरण के लिए किशोरी पर बनाया दबाव, पिलाते थे कथित आब-ए-जमजम… तीन गिरफ्तार

 

Conversion: अयोध्या से कथित तौर पर धर्मांतरण का मामला सामने आया है, मतांतरण के लिए एक किशोरी को कथित आब-ए-जमजम पीने के लिए दिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि फतेहपुर में स्थित एक मजार पर ले जाकर यह ढोंग रचा जा रहा था। उसे सिर्फ जमजम का पानी ही नहीं, बल्कि एक कागज पर उर्दू के कुछ शब्द लिखकर उसे पानी में डालकर दिया जा रहा था। यह पानी किशोरी को सुबह, शाम और रात को पीने की सलाह दी गई थी।

Pressure on Hindu girl to convert in Ayodhya
Pressure on Hindu girl to convert in Ayodhya

पुलिस ने तीन मुस्लिम युवकों को किया गिरफ्तार 

बता दें कि युवती को मजार पर लेकर जाने वाले तीन मुस्लिमों को गिरफ्तार कर लिया है, उनसे ही पूछताछ में ये सब चीज सामने आई है। गिरफ्तार किए गए लोगों में पठान टोलिया निवासी जीशान, नियावां निवासी रज्जाक, दिल्ली दरवाजा निवासी नौशाद शामिल हैं। 14 जुलाई को सामूहिक दुष्कर्म के बाद धर्मांतरण का मामला सामने आया था। इसकी शिकायत पहले से ही थाने में दर्ज कर दी गई थी और इस मामले में मुख्य आरोपी खालिद अंसारी व शुभम जेल में हैं।

ये भी पढ़ें- WORLD CUP 2023: वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास, दर्शक भी हुई हैरान… क्या भारत को मिलेगा फायदा?

जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म 

एक सहेली के माध्यम से किशोरी कि मुलाकात शुभम से हुई थी। वहीं, शुभम ने किशोरी को खालिद से मिलवाया। फिर खालिद ने किशोरी को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद ही लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। लेकिन इससे पहले उस पर मतांतरण का दबाव लगातार बनाया जा रहा था। बता दें कि खालिद एक गिरोह है, जो हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण करवता है। इसी गिरोह के सदस्य जीशान, रज्जाक और नौशाद बताए गए हैं।