Noida News: अतीक के परिवार और करीबियों पर पुलिस कसेगी शिकंजा, नोएडा-मुंबई की संपत्तियों की होगी जांच… एक्शन तेज

Table of Contents

Noida News:

Noida News: माफिया अतीक अहमद और उसके गैंग के साम्राज्य पर पुलिस का शिकंजा अभी और कसने वाला है। अवैध रूप से अतीक की नामी और बेनामी संपत्ति पर पुलिस ने जांच में तेजी पकड़ ली है, जांच पूरी कर उसे जब्त कर लिया जाएगा। बता दें कि अब पुलिस अतीक नोएडा और मुंबई की संपत्तियों की जांच कर रही है। अतीक की बेनामी संपत्तियों के बारे में जानकारी पुलिस को उनके करीबी ही दे रहे हैं।

Police action on Atiq illegal properties
Police action on Atiq illegal properties

मुंबई में अतीक की संपत्ति के बारे में पुलिस को पता चला

माफिया के करीबी रिश्तेदारों, विरोधी और मुखबिरों ने पुलिस को नोएडा और मुंबई में बेनामी संपत्तियों के बारे में बताया है। पुलिस को संपत्ति के बारे में उन लोगों ने कुछ दस्तावेज दिए हैं, जिसके बाद मुंबई के एक बिल्डर की गोपनीय जांच शुरू करवाई है। कहा जा रहा है कि इस बिल्डर ने अतीक के साथ मिलकर कई प्लॉट और संपत्ति खरीदी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो कुछ हद तक ये सही मालूम पड़ता दिख रहा है।

मुंबई में भेजा गया एक दरोगा

इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर एक दरोगा को मुंबई भेजा गया है, ताकि इस मामले में कुछ और दस्तावेजों को इकट्ठा किया जा सके। इसी तरह नोएडा में किसी और के नाम संपत्ति खऱीदने की सूचना भी पुलिस को मिली है। पुख्ता सबूत और दस्तावेज मिलने के बाद इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। अभी तक पुलिस और ईडी ने अतीक की करोड़ों की जमीन को जब्त किया है।

ये भी पढ़ें- AYODHYA NEWS: सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहीं राम मंदिर की ये नई तस्वीरें, फर्स्ट फ्लोर के 10 फीट ऊंचे पिलर छत ढालने को है तैयार