CM Yogi: यूपी में बनेगा नया रिकॉर्ड, सीएम योगी बोले- तीन माह में बनेंगी 18 ‘सेफ सिटी’

Table of Contents

CM Yogi:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश के सभी 17 नगर-निगमों और नोएडा को सेफ सिटी (Sage City) के रुप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी देश का पहला राज्य बनेगा जो तीन माह में एक साथ 18 सेफ सिटी बनाएगा। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह जल्द से जल्द सेफ सिटी काम करें। इसके साथ ही कार्ययोजना का विस्तार से जायजा भी लिया।

Noida Safe city
Noida Safe city

राज्य में सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत होगी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए माहौल बना रही है। इस दिशा में बीते छह महीनों से इसमें काफी बेहतर काम हुआ है। आज प्रदेश में हर महिला, हर व्यापारी सुरक्षित है। लोगों का सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा बढ़ा है। साथ ही अब इसको स्थाई रूप से बनाने के लिए लगातार काम करते रहना चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि पहले चरण में कार्य के दौरान संबंधित विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जो समय-सीमा तय की गई है, उसमें पूरा कार्य करना होगा।

ये भी पढ़ें- OMG 2 TEASER: शिव के रुप में नजर आए AKSHAY KUMAR, पंकज त्रिपाठी बने भक्त… रिलीज होने पर मचा धमाल, देखें वीडियो

दूसरे चरण में 57 जनपदों के मुख्यालय शामिल होंगे

वहीं, इसके दूसर चरण में करीब 57 जनपदों के मुख्यालयों को शामिल किया जाएगा और तीसरे चरण में 143 नगर पालिकाओं को ‘सेफ सिटी’ परियोजना से जोड़ा जाएगा। सीएम ने आगे कहा कि नगरों के सभी द्वार पर सेफ सिटी बोर्ड लगाकर इसकी ब्रांडिंग भी की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, सेफ सिटी परियोजना मुख्य रूप से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों व दिव्यांगजनों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इस योजना से संरक्षित एवं सशक्त वातावरण बनाने की मुहिम को तेजी मिलेगी।