Akhilesh Yadav ने योगी की तारीफ करने पर मुंह बोले फूफा को पार्टी से किया निष्कासित

Table of Contents

जानें क्या है पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के गठन के बाद से साइकिल के झंडे का पूरा बोझ अपने कंधे पर लेने वाले सपा के दिग्गज वरिष्ठ नेता और Akhilesh Yadav के पिता मुलायम सिंह यादव की मुंह बोली बहन नसरीन जावेद के पति जावेद अंसारी को मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करने पर पार्टी से किया गया निष्कासित।

 

सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav को चुनौती देना पड़ा महंगा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की मुंह बोली बहन नसरीन जावेद के पति जावेद अंसारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी अध्यक्ष Akhilesh Yadav को चुनौती देना मंहगा पड़ गया है। दरअसल कुछ दिन पहले ही जावेद अंसारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तारीफों के पुल बांधते हुए पार्टी को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। उन्होंने एक वीडियो जारी कर महापौर का टिकट मांगा, साथ ही उन्होंने कहा करीब बीस से तीस वर्ष से पार्टी की सेवा कर रहा हूं, पहले भी कई मर्तबा टिकट मांगा था लेकिन अभी तक टिकट नहीं मिला है। उन्होंने चेतावनी दी की अगर टिकट नहीं मिला तो वो मंडल से सपा का सफाया कर देंगे। उनके इस वीडियो पर कार्यवाही करते हुए सपा महानगर कमेटी ने उन्हे पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

 

Read More: UMESHPAL HATYAKAND से जुड़े अतीक के एक और करीबी को किया गया अरेस्ट

कौन हैं नसरीन जावेद जिन्हें कहा जाता है Akhilesh Yadav की मुंह बोली बुआ

 

Akhilesh Yadav के स्वर्गीय पिता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बारे में कहा जाता है की एक बार सियासत के दौरान जिससे भी उन्होंने रिश्ता जोड़ा तो फिर बिना फायदा नुकसान देखे उसे जीवन भर निभाया। ऐसा ही कुछ रिश्ता जुड़ा उनका Akhilesh Yadav की मुंह बोली बुआ जावेद अंसारी की पत्नी नसरीन जावेद से। दरअसल साल 1995 में नसरीन जावेद ने पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव को राखी बांध उनसे भाई बहन का रिश्ता जोड़ लिया था। और उन्होंने इस रिश्ते को बड़े ही शिद्दत से निभाया, ऐसा कहा जाता है की अगले ही साल पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध में भी मुलायम नसरीन जावेद से मिलने उनके आवास चले गए। इतना ही नहीं सपा सत्ता के दौरान उन्होंने नसरीन को जिला योजना समिति का सदस्य नामित भी करा दिया था।