Mathura: कृष्ण की भक्ति में लीन शबनम से बनीं ‘मीरा’, मुस्लिम महिला ने वृंदावन को बनाया अपना आवास

Table of Contents

Mathura:

Mathura: भगवान कृष्ण की जन्मस्थली वृंदावन देश-दुनिया में अध्यात्म भक्ति और प्रेम के रूप में अपना प्रमुख स्थान रखती है। इसीलिए यहां पर श्रीकृष्ण की भक्ति के लिए हर दिन हजारों लोग दर्शन करने के लिए आते हैं, साथ ही यहां अन्य धर्मों के लोग भी कृष्ण की भक्ति में लीन हो जाते हैं। ऐसे ही एक मुस्लिम ने कृष्ण की भक्ति से प्रभावित अपना घर बार छोड़ दिया और भगवान कृष्ण की भक्ति में अपने आपको न्यौछावर कर दिया है।

Mathura vrindavan shri krishan mandir
Mathura vrindavan shri krishan mandir

महिला पिता पीतल की मूर्ति बनाते हैं

बता दें कि शबनम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थित जिगर कॉलोनी निवासी इकराम हुसैन की बेटी हैं। इकराम हुसैन बर्तन और पीतल की मूर्तियां बनाते हैं। उनकी बेटी बचपन से ही हिंदू-देविताओं से काफी प्रभावित थी। इसलिए मुस्लिम महिला के कान्हा के प्रति उसका ध्यान आकर्षित होता चला गया और वह चार महीने पहले लड्डू गोपाल लेकर वृंदावन धाम चली आई। अब शबनम भगवान कृष्ण की भक्ति में अपना जीवन न्यौछावर करना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें- INCOME TAX RETURN: आज इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख, चूक गए तो भरना पड़ेगा इतने हजार का जुर्माना

शबनम की सन 2000 में हुई थी शादी

मुरादाबाद की रहने वाली शबनम का वर्ष 2000 में दिल्ली के शाहदरा निवासी एक शख्स से निकाह करा दिया गया था। लेकिन उसका पांच साल बाद ही अपने पति से तलाक हो गया था। इसके बाद महिला अपने पिता इकराम के पास वापस लौट गई आई थी। बताया जा रहा है कि शबनम अपने परिवार में चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर है। शबनम ने अपने पति को छोड़ने के बाद दिल्ली की एक प्राईवेट कंपनी में काम किया और कुछ दिन लेडी बाउंसर बन गई थीं।

महिला का परिवार से कोई रिश्ता नहीं

भगवान कृष्ण की मुरीद शबनम ने कहा कि अब उसके परिवार से उसका कोई रिश्ता नहीं है, माता-पिता, भाई-बहन से कोई बात नहीं होती है। शबनम ने लड्डू गोपाल को साथ लेकर अपने आधार में भी नाम पर परिवर्तन कराने का प्रयास किया है। फिलहाल वह अभी तक नहीं हुआ है।