Mahendra Singh : बीजेपी हाईकमान ने पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को सौंपी जालंधर लोकसभा उपचुनाव की जिम्मेदारी

Table of Contents

जानें क्या है पूरी खबर

आपको बता दें पंजाब के जालंधर लोकसभा के उपचुनाव की घोषणा के पहले ही भाजपा ने वहां अपना पैर जमाना शुरू कर दिया था। इसी कड़ी में आज भाजपा हाईकमान ने 10 मई को होने वाले इस उपचुनाव में उत्तर प्रदेश के पूर्व जल शक्ति मंत्री Mahendra Singh को चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है।

 

असम और त्रिपुरा में पार्टी हाईकमान द्वारा सौंपा गया था चुनाव प्रभारी का जिम्मा

आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को जालंधर उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। हालांकि आपको बता दें इससे पहले भी भाजपा हाईकमान ने पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को असम में चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था वहीं पिछले साल उन्हें त्रिपुरा चुनाव में भी प्रभारी लगाया गया था।

 

2019 में Mahendra Singh ने कांग्रेस के गढ़ में खिलाया था कमल

आपको बता दें भाजपा की तरफ से पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह एक लंबे अरसे से पार्टी और देश के हित में अपने जीवन को समर्पित करते आए हैं। इस दौरान उन्होंने 2019 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली विधानभा सीट अमेठी, सुल्तानपुर और रायबरेली की सीटों पर भाजपा का कमल खिलाया था। यही नही इससे पहले 2016 विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने पार्टी को कई सीटों पर विजय दिलवाया थी।