Lucknow में सख्त प्रशासन के बाद भी नही रुक रहे आरोपी, महिला कंडक्टर से की बदसलूकी, हड़ताल पर गए ड्राइवर और कंडक्टर

Table of Contents

जानें क्या है पूरा मामला

आपको तो पता ही होगा की योगी सरकार के कार्यकाल में किस तरह से उत्तर प्रदेश तिगुनी रफ्तार से विकास पथ पर अग्रसर है। यही नहीं जिस प्रदेश को कभी माफियाओं का अड्डा कहा जाता था उसे आज उत्तम कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता है। लेकिन ऐसे में भी कुछ आरोपी है जो पूरी तरह से प्रशासन से निर्भीक हैं। दरअसल आज प्रदेश की राजधानी Lucknow में सिटी बस की महिला कंडक्टर से बदसलूकी का मामला सामने आया है। वही इस मुद्दे के तूल पकड़ते ही सिटी बस के ड्राइवर समेत सभी कंडक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। यही नहीं इनके हड़ताल पे जाने से 250 सिटी बसों में से केवल 14 का ही संचालन हुआ जिससे 3 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए।

 

 

 

Lucknow बदसलूकी कांड पर क्या बोली महिला कंडक्टर

दरअसल आपको बता दें बीते मंगलवार को दुबग्गा से मोहनलालगंज जा रही सिटी बस में डॉक्टरखेड चौकी के पास चेकिंग शुरू हुई। इस दौरान 3 यात्री बिना टिकट के पाए गए जिसपर सफाई देते हुए महिला कंडक्टर ने बताया की ये तीनों यात्री महज 100 मीटर पहले ही बस में चढ़े हैं। जिसके बाद इस मुद्दे पर आगे बताते हुए महिला कंडक्टर माधुरी ने बताया की चेकिंग कर रहे वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनिल तिवारी ने उनकी बात नहीं मानी और उनपर पैसा लेकर यात्रा करवाने का आरोप लगाया साथ ही उन्होंने केंद्र प्रभारी पर बदसलूकी का आरोप भी लगाया है। इसी घटना के सामने आते ही सिटी बस के कंडक्टर और ड्राइवर अब हड़ताल के लिए उखड़ गए हैं।

 

Read More: CONGRESS विधायक बृहस्पत सिंह ने दिन दहाड़े दिखाई गुंडागर्दी, कॉलर पकड़कर बैंक कर्मचारी पर बरसाए थप्पड़

इस मामले में क्या बोले ARM

वहीं इस मुद्दे को लेकर दुबग्गा बस डिपो के ARM मनोज शर्मा ने इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा की एमडी समेत अन्य अधिकारी हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से बात कर रहे हैं। साथ इस पूरे घटना की तब्तीश की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।