Lucknow दुष्कर्म के आरोपी इमरान और उसके साथी को मिली उम्रकैद, चलते ऑटो से लेकर झाड़ियों तक 3 घंटे करते रहे दरिंदगी

Table of Contents

जानें क्या है पूरा मामला

आपको बता दें 15 अक्टूबर 2022 को उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow से हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक खबर सुर्खियों में आई थी जिसमे कुछ दरिंदो ने एक युवती से पहले झाड़ियों में और फिर चलती ऑटो में लगभग 3 घंटे तक दुष्कर्म किया।

 

LUCKNOW दुष्कर्म के आरोपियों को हुई उम्रकैद

12वीं में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी इमरान और उसके साथी आकाश को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं हैवनियत की सारी हदें पार करने वाले इन दरिंदों पर जिला जज संजय कुमार ने 1.7 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

Read more: DHAMI GOVERNMENT ने पेश किया 77,407 करोड़ का बजट

Lucknow दुष्कर्म का पूरा इतिहास

दरअसल कोर्ट ने आज ठीक 149 दिन बाद Lucknow में हुए भयावाह कांड के आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दरअसल आज से ठेके 149 दिन पहले 15 अक्टूबर 2022 को लखनऊ के पॉश इलाके में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा अपने जीवन यापन के लिए कोचिंग पढ़ाने गई थी। उसने ट्यूशन सेंटर से घर आने के लिए ऑटो रुकवाया तो उसमें इमरान और आकाश नाम के दो युवक पहले से बैठे थे। कुछ दूर जाते ही दोनो ने लड़की के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर युवती को बेहोश कर दिया। फिर उसे गोल्फ सिटी की तरफ के गए और वहां Lucknow के प्रसिद्ध मॉल प्लासियो के पीछे झाड़ियों में उसके साथ गैंगरेप किया। और यही नहीं इसके बाद उन्होंने लड़की को उठाया और वापस ऑटो में बैठाकर एक बार दुष्कर्म को अंजाम दिया।

और करीब 3 घंटे बाद उन्होंने इस लड़की को गोमतीनगर के हुसडिया चौराहे पर फेंक दिया और फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने भी पहले इस मामले में सुस्ती दिखाई पर मामला सुर्खियों में आते ही दो दिन बाद इस Lucknow कांड के पहले आरोपी आकाश को पकड़ा और इसके बाद 19 मार्च को इमरान को मुठभेड़ कर हिरासत में लिया।