UP News: औरंगजेब की याद में सपा सरकार बना रही थी मुगल संग्रहालय, हम शिवाजी का म्यूजियम बनवा रहे हैं: CM योगी

Table of Contents

UP News

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (25 July) को कहा कि जब समाजवाद पार्टी सत्ता में थी, तब आगरा में औरंगजेब की याद में एक संग्रहालय का निर्माण करवा रही थी। जबकि उनकी सरकार उसी जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की यादों को संरक्षित करने के लिए एक म्यूजियम का निर्माण कर रही है।

Chhatrapati Shivaji Maharaj Image
Chhatrapati Shivaji Maharaj Image

किसी विदेशी आक्रमणकारी से संबंध नहीं हो सकता: CM 

सीएम योगी ने दावा करते हुए कहा कि किसी भारतीय मुगल आक्रमणकारी से संबंध नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि यहीं सबसे बड़ा कारण है कि केंद्र की मोदी सरकार ने भारतीय नौसेना के लिए शिवाजी महाराज के प्रतीक को अपनाया है। बता दें कि मुख्यंत्री ने शिवाजी महाराज की 350वीं वर्षगांठ में ये बयान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण प्रासंगिकता है, उनके राज्यभिषेक करने वाले पुजारी काशी के गंगा भट्ट के थे।

शिवाजी महाराज पर कवि भूषण ने कई कविताएं लिखीं थी

शिवाजी महाराज की प्रशंसा करते हुए कवि भूषण ने कई कविताओं की रचना की थी। बता दें कि मुख्यमंत्री दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को आयोजित हिंदी स्वराज स्थापना के 350वें वर्ष पर छत्रपति शिवाजी के कृतित्व और व्यक्तित्व व्याख्यान माला में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने शिवाजी महाराज की वीरता को याद करते हुए कहा कि शिवाजी के पीछे दो दिव्य दृष्टि थी, पहली माता जीजाबाई की और दूसरी गुरु रामदास की।

योग्य गुरू मिलने से शिवाजी ने छुड़ाए मुगलों के छक्के

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवाजी महाराज के योग्य गुरू मिला तो उन्होंने मुगलों के छक्के छुड़ाते रहे। उन्होंने विदेशी हुकूमत को हिलाकर रख दिया था। शिवाजी महाराज ने बताया की जो जिस भाषा में समझे उसे उसी भाषा में समझाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आज का भारत का आज को जो मानचित्र है, वो एक राजनीतिक मानचित्र है। लेकिन हजारों वर्षों पहले दुनिया के अंदर एक वृहत्तर सांस्कृतिक भारत था, जिसे शास्त्रों ने मान्यता दी थी, वह आज भी हमें आकर्षित करता है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो अपनी संस्कृति भूल जाता है, वह अक्सर भूल करता है।