CM Yogi ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के घर जाकर मां के निधन पर शोक संवेदना की व्यक्त।

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिलने आवास पहुंचे CM Yogi

आपको बता दें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता रामा देवी का होली के दिन 97 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। जिसकी सूचना प्राप्त होते ही CM Yogi कैबिनेट के दिग्गज मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने सारे कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए वाराणसी एयरपोर्ट से अपने पैट्रिक निवास के लिए रवाना हो गए थे। इसी मामले में आज CM Yogi स्वतंत्र देव सिंह की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके ओडी आवास मिर्जापुर पहुंचे।

 

CM Yogi ने स्वतंत्र देव सिंह को दी सांत्वना

स्वतंत्र देव सिंह के माता के निधन पर शोक व्यक्त करने आज CM Yogi पहुंचे मिर्जापुर जहां उन्होंने बंद कमरे में लगभग 10 से 15 मिनट तक कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को सांत्वना दी और फिर रवाना हो गए।

CM Yogi ने स्वतंत्र देव सिंह की माता को दी श्रद्धांजलि

माता के निधन पर ओडी स्थित आवास पर पहुंचे CM Yogi ने उनकी माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर विनम्र भाव से श्रद्धांजलि अर्पित की। और फिर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को सांत्वना देकर हेलीकॉप्टर से मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए।

Read More: AUSTRALIA में मंदिरों पर हुए हमले में बोले प्रधानमंत्री मोदी, जाने क्या है पूरी खबर

CM Yogi के साथ साथ भाजपा के कई दिग्गजों ने व्यक्त की संवेदनाएं

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता के निधन की खबर सामने आते ही भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार को मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के पैतृक निवास जमालपुर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की साथ ही मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को सांत्वना दी की पार्टी इस कठिन घड़ी में उनके साथ है। यही नहीं इस कड़ी में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय समेत अन्य कई दिग्गज नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को सांत्वना दी।