CM Yogi ने अंबेडकरनगर को दी 1212 करोड़ की योजनाओं की सौगात
आज सीएम योगी ने केंद्र में Modi Sarkar के नौ साल पूरे होने पर अंबेडकरनगर जिले में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ उन्होंने 1,212 करोड़ रुपए की 2,339 विकास परियोजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास भी किया।
नक्सलवाद और माओवाद पर जमकर बरसे योगी
अंबेडकरनगर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नक्सलवाद और माओवाद पर जमकर निशान साधा है. उन्होंने कहा कि ‘देश के 15-18 जिलों में फैला माओवाद और नक्सलवाद अब 3-4 जनपदों तक सीमित रह गया है। भारत की धरती से बहुत ही जल्द माओवाद और नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।’

यही नहीं इस दौरान पडोसी मुल्क पर निशाने साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘पाकिस्तान अपने कर्मों की सजा भुगत रहा है। उसके नागरिक भूख से मर रहे हैं। वहां एक किलो आटा के लिए छीना झपटी मची हुई है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोग पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहते हैं। वहां के लोग मांग कर रहे हैं कि पीओके का विलय भारत में हो जाए।’
2024 में प्रभु श्री राम भव्य मंदिर में विराजित होंगे
इस जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विरासत का सम्मान हो रहा है। इस कड़ी में काशी विश्वनाथ धाम बनकर तैयार हो गया है। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम, मध्य प्रदेश में महाकाल लोक और अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जनवरी 2024 में प्रभु श्री राम अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। यह हर भारतवासी के लिए गौरव का क्षण होगा। अयोध्या के विकास का सबसे ज्यादा लाभ अंबेडकरनगर को मिलेगा।’