CM Yogi Birthday: 51 के हुए सीएम योगी, 20 जिलों में दिखाई जाएगी ग्राफिक नॉवेल… राजनाथ बोले- ईश्वर उन्हें लंबी उम्र दें

CM Yogi Birthday

CM Yogi Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (5 जून) 51 वर्ष के हो गए हैं। इस सुअवसर पर उन्हें देश भर से बधाई के संदेश आ रहे हैं। इस बीच सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक से अपने जन्मदिन की शुरूआत की। इसके बाद वह जनता दर्शन में पहुंचे और लोगों की शिकायत सुनने के बाद अधिकारियों को आदेश दिए कि वह इनकी समस्याओं का जल्द निपटारा करें।

सीएम योगी ने पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया 

मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण भी किया और सभी को इसके लिए प्रेरित भी किया। सीएम योगी जन्मदिन पर लोगों में काफी उत्साह है उनके लिए कई जिलों में कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में काशी में विशेष गंगा आरती भी की गई। शुभकामनाओं की कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि यूपी के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। वे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के लिये काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में इसका धरातल तैयार कर दिया है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु करें।

तस्वीर लगाकर बुलडोजर से हुआ माल्यार्पण 

अपने 51वें बर्थडे के मौके पर योगी आदित्यनाथ विश्व पर्यावरण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और इसका कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन रखा गया है। यहां पर सीएम योगी 762 निकायों, 58 हजार ग्राम पंचायतों एक साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाएँगे। इसी के साथ काशी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का एक तस्वीर रखी और बुलडोजर से माल्यार्पण किया गया। साथ ही जय श्री राम का जयकारा भी लगाया गया।

अजय बिष्ट से बने योगी आदित्यनाथ 

15 फरवरी 1994 को महंत अवेद्यनाथ ने अजय बिष्ट को गोरखपंथ की दीक्षा दी। इस दौरान अजय बिष्ट ने योगी का रूप धारण कर लिया। इसके बाद अजय बिष्ट, योगी आदित्यनाथ के नाम से ही पहचाने जाने लगे। इसके चार वर्ष बाद साल 1998 में महंत अवैद्यनाथ ने योगी को गोरखनाथ मठ के साथ उन्हें राजनैतिक विरासत भी सौंप दी। योगी आदित्यनाथ मात्र 26 वर्ष की आयु में साल 1998 में गोरखपुर से पहली बार लोकसभा सांसद चुनकर आए। इनकी जीत तो सबके हैरान कर देने वाली थी। साथ ही उन्होंने संसद के अंदर संस्कृत के श्लोकों के साथ शपथ ग्रहण किया।

सांसद से शुरू हुआ जीत का सिलसिला वह आज अनवरत चल रहा है

इसके अगले ही वर्ष फिर दोबारा चुनाव आयोजित हुए और उन्होंने दोबारा जीत दर्ज कर ली। ये जीत का सिलसिला सांसद से शुरू हुआ था और आज वह प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान है। सीएम योगी ने आज तक कोई चुनाव नहीं हारा। जीत दर्ज करने का सफर उनका आज तक जारी है।