Uttar Pradesh: BJP के बदलेंगे 40 से ज्यादा जिलाध्यक्ष, प्रदेश भाजपा ने की तैयारी

Table of Contents

Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भाजपा जिला और क्षेत्रीय टीमों में इसी महीने बदलाव तय होने हैं, बता दें कि इन्हीं बदलावों के कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी चर्चा करने के लिए रविवार को दिल्ली पहुंचे हैं। सोमवार को उनकी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी बात हुई। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह भी दिल्ली पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि जिला और महानगर टीम में अध्यक्षों के साथ क्षेत्रीय टीम में भी बदलाव किया जाएगा।

JP Nadda Full Image
JP Nadda Full Image

40 जिलाध्यक्षों-महानगर अध्यक्षों के नाम बदलने का प्रस्ताव

प्रदेश बीजेपी टीम की ओर से 40 जिलाध्यक्षों-महानगर अध्यक्षों के नाम बदलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बता दें कि इनमें सबसे ज्यादा वो अध्यक्ष शामिल हैं, जिनके दो या तीन कार्यकाल पूरे हो चुके हैं। इनके अलावा जिन अध्यक्ष को एमएलसी बनाया गया है, उनको भी बदला जा सकता है। इनमें मुख्य रूप से कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष अविनाश चौहान, महोबा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर और वाराणसी के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- LOK SABHA EELCTION 2024 से पहले भाजपा में बड़ा उलटफेर, बदले गए इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष

कुछ अध्यक्ष ऐसे जो पिछले 10 वर्षों से विराजमान 

जो दो कार्यकाल पूरा कर चुके हैं उनमें लखनऊ के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, गौतमबुद्ध नगर से जिलाध्यक्ष विजय भाटी, हरदोई के सौरभ मिश्र, बहराइच के श्यामकरन टेकरीवाल, कन्नौज के नरेंद्र राजपूत, हमीरपुर के बृज किशोर गुप्ता, अमेठी के जिलाध्यक्ष दुर्गेश, झांसी के जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, सुलतानपुर के जिलाध्यक्ष आरए वर्मा के अलावा पश्चिम यूपी के कई जिलाध्यक्ष शामिल हैं। जिनको बदला जा सकता है। इनमें से कुछ तो ऐसे अध्यक्ष हैं जो कि पिछले आठ से दस वर्षों से जिलाध्यक्ष या महानगर अध्यक्ष पद बने हुए हैं।

जिनका परफॉर्मेंस अच्छा नहीं, वह भी बदले जाएंगे

इनके अलावा निकाय चुनावों में अच्छी परफॉर्मेंस नहीं करने वाले अध्यक्षों की भी लिस्ट बनाई गई है। साथ ही क्षेत्रीय टीम के अध्यक्ष के लिए भी आलाकमान ने संकेत दिए हैं, जिनकी सूची में कुछ मामूली बदलाव किए जाएं। अब क्षेत्र की पूरी टीम का गठन किया जाना है।

ये भी पढ़ें- KAWAD YATRA 2023: आज से शुरू हुई कांवड़ यात्रा, जानें इसका महत्व और जल चढ़ाने की तारीख