प्रतापगढ़ में BJP MLA रामलाल शर्मा ने CONGRESS सरकार पर साधा निशाना

प्रतापगढ़ में  BJP MLA रामलाल शर्मा द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई जहां पर उन्होंने राजस्थान में गहलोत सरकार पर निशाना साधा है और उन्होंने कई संगीन मुद्दों पर इस बारे में चर्चा की है। यहां पर उन्होंने अपराधियों के बढ़ते हुए कदमों को भी बताया है।

विधायक रामलाल शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

प्रतापगढ़ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चोमू विधायक और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा है कि, आज प्रदेश में चारों तरफ अपराधियों का बोलबाला है और आज उन्हीं की हुकूमत यहां पर देखी जा सकती है। प्रदेश की कानून व्यवस्था इस समय पूरी तरह से बिगड़ चुकी है।

इस समय राजस्थान को एक नई सरकार की आवश्यकता है। यहां पर आए दिन महिलाओं की हत्याएं, बलात्कार और फिरौती अपहरण जैसे संगीन अपराध सामने आ रहे हैं और यह आज आम हो गए हैं। राह चलते यहां पर लोगों के ऊपर फायरिंग हो जाती हैं, लेकिन गहलोत सरकार इसकी तरफ किसी तरह से कोई ध्यान नहीं दे पा रही है।

परीक्षा में पेपर लीक होने जैसी घटनाएं

प्रदेश की गहलोत सरकार आज एक भी परीक्षा सफल तरीके से नहीं खराब पा रही है। उनकी हर एक परीक्षा में पेपर लीक होने जैसी घटनाएं देखने को मिलती है, या फिर किसी कारणवश पेपर ही रद्द हो जाते हैं। राजस्थान में सोशल मीडिया पर गैंगस्टर कानून व्यवस्था को भी खुली चुनौती देते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी गहलोत सरकार उन्हें पकड़ने में नाकाम में साबित हो रही है।

राजस्थान की सरकार की बिगड़ी कानून व्यवस्था के कारण आज प्रदेश में शराब माफिया पेपर माफिया माफिया हत्याएं दुष्कर्म जैसे अपराध खुलेआम हो रहे हैं। गहलोत सरकार इन पर किसी तरह से कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है। इस प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान वहां पर प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल, जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष बगदीराम पाटीदार आदि और भी कई कार्यकर्ता शामिल हुए थे और उन्होंने सभी साथ मिलकर सरकार पर निशाना साधा है।