Bareilly Love Jihad Case: आबिद ने बबलू बनकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया, फिर करवाया धर्म परिवर्तन… आरोपी के पिता ने भी किया दुष्कर्म

Table of Contents

Bareilly Love Jihad Case

Bareilly Love Jihad Case: बरेली में एक बार फिर धर्म परिवर्तन का सामने आया है, यहां पर आबिद नाम के एक युवक ने बबलू बनकर एक महिला को पहले अपने जाल में फंसाया और उसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन करके निकाह कर लिया। आरोप ये भी है कि आरोपी ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। जब सच्चाई सामने आई तो महिला का धर्म परिवर्तन करवाकर उसके साथ शादी कर ली।

पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों पर FIR दर्ज करवाई 

अब पीड़िता ने सुभाषनगर थाने में युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता महिला ने कहा कि वह एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। पता नहीं उसने मेरा नंबर कहां से ले लिया और मुझको बार-बार फोन करके परेशान करने लगा। जब आरोपी ने युवती के साथ दोस्ती की थी तब वह हाथ में कलावा और माथे पर टीका लगाता था। उसने अपना नाम बबलू बताया था।

आरोपी ने पहले दोस्ती की फिर दुष्कर्म 

फोन बात करते हुए आरोपी ने पीड़िता को अपने जाल में फंसा लिया। दोस्ती होने के बाद आरोपी ब्यूटी पार्लर में घुस आया और युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। इस दौरान आबिद ने लड़की के कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे। जिसके बाद अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा था। पीड़िता ने आगे कहा कि वह उसे एक दिन अपने घर लेकर चला गया था, जहां उसे पता चला कि वह दूसरे समुदाय से संबंध रखता है। ऐसे में लड़की काफी डर गई।

युवती को आबिद घर जाकर पता चला की वो दूसरे समुदाय से है

दूसरे समुदाय होने के कारण लड़की ने आरोपी का असली नाम जानने की कोशिश की तो पता चला कि इसका नाम बबलू नहीं बल्कि आबिद है। इसके बाद युवक ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर लड़की का धर्म परिवर्तन करा दिया और उसके विवाह कर लिया। शादी करने के बाद आबिद पीड़िता पर लगातार अत्याचार करता था। शारीरिक और मानसिक रुप से लड़की को लगातार प्रताड़ित करता रहता था। लड़की ने आबिद के पिता पर भी रेप करने का आरोप लगाया है।