UP News: अरशद ने किया दलित महिला और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, कराया मतांतरण

Table of Contents

UP News:

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से दलित महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बता दें कि अरशद नाम के युवक ने अनुसूचित जाति की महिला को एक षड्यंत्र में फंसा लिया और उसके बाद धर्मपरिवर्तन करा दिया। बताया जा रहा है कि युवक महिला का करीब छह महीने से शोषण कर रहा था, लेकिन पीड़िता दबाव में होने के कारण कुछ कर नहीं सकी। गुरूवार को अरशद ने उसकी नाबालिग बच्ची के सात भी रेप किया।

Arshad converted a Dalit woman
Arshad converted a Dalit woman

अरशद ने महिला का छह महीने तक किया रेप

अरशद ने महिला के परिवार के साथ बहुत अत्याचार किया, लेकिन महिला इस शोषण के विरूद्ध कोई कदम न उठा सकी। तब उसकी लड़की ने कार्रवाई की हिम्मत जुटाई। वह शुक्रवार को अपनी मां को लेकर थाने पहुंच गई। आरोप अरशद के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, चोट पहुंचाने, घर कब्जाने के प्रयास और धर्म परिवर्तन में मामला दर्ज करवा दिया। अब पुलिस इस मामले की की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें- NUH NEWS: नूंह हिंसा में हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 घंटे तक चला दंगाइयों के घर बुलडोजर

पति की मौत के बाद पीड़िता आरोपी के संपर्क में आई 

महिला अपनी शिकायत दर्ज करवाने के दौरान कहा कि छह महीने पहले उसके पति की मौत के बाद उसका परिचय अरशद अली नाम के शख्स के साथ हुआ। महिला ने सोचा कि वह ठेकेदार है और नियमित मजदूरी की व्यवस्था कर देगा। लेकिन आरोपी ने शर्त रखी की पहले मतांतरण करना होगा। उसके दबाव में आकर मतांतरण करना पड़ा। कुछ दिन बाद वह कहने लगा कि अब तुम मुस्लमान हो गई हो, इसलिए अब निकाह कर लेगा। झांसा देकर वह लगातार महिला का दुष्कर्म करता रहा।

14 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

धर्मपरिवर्तन के बाद आरोपी महिला को हरियाणा लेकर आ गया और उसके साथ वहां भी दुष्कर्म करता रहा। साथ ही जबरन नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करता था। धीरे-धीरे उसकी नीयत बिगड़ गई और दलित महिला की 14 साल की बेटी पर भी बुरी निगाह डालने लगा। आशंका यह होने लगी की वह बेटी को कहीं ले जाकर बेच देगा। ऐसे में महिला अपनी बेटी को बचाने के लिए हरियाणा से बदायूं लौट आई। इन सबके बीच अरशद लगातार महिला को पीछा करता रहा था। गुरूवार को पीड़िता जब बाजार गई तो उसकी लड़की को अकेला पाकर अरशद ने उसके साथ जबरदस्ती रेप कर दिया। उसने जान से मारने की भी धमकी दी थी।