Army के 3 जवानों पर दर्ज हुई दुष्कर्म करने की FIR, 2 जवान हिरासत में, 1 अभी चला रहा है फरार

Table of Contents

जानें क्या है पूरा मामला

आपको बता दें बीते रविवार उत्तर प्रदेश के झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल दो महिलाओं ने आरोप लगाया है की 3 Army के जवानों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में तब्तीश करते हुए पुलिस ने Army के 2 आरोपी जवानों को हिरासत में ले लिया है वहीं अभी भी 1 जवान फरार चल रहा है। आरोपी 3 आर्मी जवानों में से दो जवान बिहार का तो वहीं एक उत्तराखंड से बताया जा रहा है।

GRP थाने में तीनों Army के जवानों पर दर्ज हुआ रेप केस

आपको बता दें कल उत्तर प्रदेश के झांसी से एक खबर सुर्खियों में आई है। जहां दो महिलाओं द्वारा 3 Army के जवानों पर दुष्कर्म का रूप लगाया गया है। दरअसल महिलाओं ने आरोप लगाया है की आरोपी Army के 3 जवानों में से दो ने उनके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी और उनका मोबाइल छीन लिया।

 

Read More: MAHENDRA SINGH : बीजेपी हाईकमान ने पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को सौंपी जालंधर लोकसभा उपचुनाव की जिम्मेदारी

महिलाओं ने दिया बयान

झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से आ रही इस खबर ने पूरे प्रदेश को चौंका दिया है, जिसमे दो महिलाओं द्वारा 3 Army के जवानों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। दौरान महिलाओं ने बताया की वे दोनों अपने रिश्तेदार से मिलने स्टेशन आईं थी तभी आरोपी जवानों में से एक ने उनसे मोबाइल मांगा और उनको स्टेशन के अंदर प्लेटफार्म नंबर 7 पर खड़े एक कोच तक ले गए जहां दो जवान पहले से ही मौजूद थे जिसके बाद उनमें से दो ने उनके साथ दुष्कर्म किया और फिर उनका फोन छीनकर उनको भगा दिया। जिसके बाद हमने एक युवक से मोबाइल मांगा और 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका ए वारदात से दो Army के जवानों को हिरासत में लिया हालांकि अभी भी 1 जवान फरार है।