2024 Election: डिप्टी सीएम केशव ने भाजयुमो को दिया आगामी चुनाव का महामंत्र, बोले- 2047 में विश्व के सामने सबसे विकसित भारत बनाना लक्ष्य

2024 Election के लिए बीजेपी ने शुरू की कमर कसाई

UP Nikay Chunav में मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपा की उत्तरप्रदेश इकाई ने लोकसभा चुनाव के लिए भी कमर कसना शुरू कर दिया है. इस कड़ी में आज लखनऊ में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी थी जिसमें दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद तेजस्वी सूर्या उपस्थित रहे.

 Lok Sabha Elections 2024 Date, exit poll and Survey
Deputy Chief Minister of Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों में कमल खिलाने का काम आप (भाजयुमो) सभी करेंगे

लखनऊ के इंदिरा प्रतिष्ठान में आज भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया है. इस दौरान इस बैठक को सम्बोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। भाजपा का भविष्य भाजयुमो है। आज भाजपा के हर दायित्यों को ये पूरा कर रहा है। उत्साह जरूर है। मुझे यह भी पता है कि जैसे नगर निगम की 17 सीटों पर जीत दर्ज की है, वैसे ही लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों में कमल खिलाने का काम आप सभी करेंगे। 2024 का चुनाव करो या मरो का चुनाव है।”

कार्यसमिति की बैठक में मौजूद भाजयुमो के सदस्य और पदाधिकारी।
कार्यसमिति की बैठक

यही नहीं इस सम्बोधन को आगे बढ़ाते हुए और प्रधानमंत्री मोदी के विज़न पर आगे बोलते हुए उन्होंने बताया कि “आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 का लक्ष्य मोदी ने बनाया है। उसे पूरा करने के लिए 24 का चुनाव सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। 2024 में केवल कमल खिलाने का सवाल नहीं है जबकि 2047 में विश्व के सामने सबसे विकसित भारत बनाने का सवाल है। हमें लोगों को बूथ तक भाजपा के लिए ले जाने का काम करना है।”

 

तेजस्वी बोले- “नौ साल पहले जो सपना शुरू हुआ था, आज वो पूरा हो रहा है”

कार्यसमिति की इस बैठक में जहां एक तरफ डिप्टी सीएम ने आज मिशन 47 का शंखनाद किया वहीं दूसरी और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भी इस अवसर पीएम मोदी के नेतृत्व में 2014 से लेकर 2023 तक बदलते भारत के बारे में बताया। इस दरान भारत की बदलती तस्वीर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश का माहौल ही अलग है। हर बार यहां मुझे अच्छा लगता है। आज तमाम लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। 2014 और 2019 में PM मोदी ने शपथ ली तो देश के करोड़ों कार्यकर्ता में एक ऊर्जा प्रकट हुआ था। नौ साल पहले जो सपना शुरू हुआ था, आज वो पूरा हो रहा है। आज वो सपना सिद्ध हो चुका है। आज भव्य राम मंदिर बन रहा है। भाजपा आज देश को नई संस्कृति देने का काम कर रही है।”