West Bengal: आज एक बार फिर जमकर हुआ पथराव, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया विशेष समुदाय का बचाव, बोलीं- रमजान में मुसलमान गलत काम नहीं करते

Table of Contents

जानें क्या है पूरी खबर

आपको बता दें ममता बनर्जी के राज्य West Bengal में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। जहां कल रामनवमी के शुभावसार पे भी यहां धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ, शोभायात्रा पर कुछ विशेष समुदाय के द्वारा पथराव किया गया वहीं आज एक बार फिर सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है की हावड़ा के शिवपुर में जमकर पथराव हुआ। इस हिंसा में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल है। हालांकि अभी हिंसा प्रदर्शन और पत्थरबाजी पर काबू पा लिया गया है।

 

West Bengal की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया विशेष समुदाय का बचाव

हालांकि इस पूरे विवाद को लेकर West Bengal की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विशेष समुदाय का बचाव करते हुए बयान दिया है जिसको लेकर इस समय विपक्ष उनपर हमला बोल रहा है। दरअसल हावड़ा दंगे पर बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा की रमजान का महीना चल रहा है और इस महीने में मुसलमान कोई गलत काम नहीं करते। यही नही आगे बोलते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा की “मैं सब कुछ सिंह सकती हूं। मुस्लिम क्षेत्रों से जुलूस निकालते समय ही मैंने उन्हें आगाह कर दिया था की रामनवमी की रैली करेंगे तो हिंसा होगी”। और हद तो तब हो गई जब उन्होंने कहा की यह सब एक समुदाय पर निशाना साधने के लिए किया गया है।

 

Read More: GUJARAT: रामनवमी के महापर्व के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभा यात्रा पर किया गया पथराव

पूरे देश से रामनवमी में उपद्रव मचाने वाले 80 उपद्रवियों को किया गया गिरफ्तार

हालांकि आपको बता दें रामनवमी के शोभायात्रा पर पथराव करने वाले 80 उपद्रवियों को अब तक 3 राज्य से गिरफ्तार किया गया है। जिसमें गुजरात से 24, महाराष्ट्र से 20 और West Bengal से 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहीं नही इन राज्यों में पुलिस लगातार गश्त पर है साथ ही इन सभी इलाकों में अभी स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।