Telangana में PM Modi ने सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत ट्रेन देश को की समर्पित, 11 हजार 300 करोड़ की परियोजनाओं का भी किया शिलान्यास

Table of Contents

जानें क्या है पूरी खबर

 

 

आपको बता दें आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Telangana के दौरे पर आए हैं। इस दौरान जब PM Modi बेगम पेट हवाई अड्डे पर पहुंचें तो गवर्नर तामिलिसाई सुंदरराजन ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं इस दौरे पर PM Modi ने 11 हजार 300 करोड़ की परिजोनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने तेलंगाना से आंध्रप्रदेश जाने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन सिकंदराबाद- तिरुपति को हरी झंडी भी दिखाई।

 

PM Modi ने Telangana में 11हजार 300 करोड़ की परियोजनाओं का किया सिल्यानास

जी हां आपको बता दें आज PM Modi ने देश को एक और वंदे भारत ट्रेन समर्पित की है। यह ट्रेन तेलंगाना से आंध्र प्रदेश जाने वाली दूसरे वंदे भारत ट्रेन है। इससे करीबन 3 महीने पहले भी प्रधानमंत्री मोदी ने Telangana को एक वंदे भारत सौंपी थी। यही नही आज वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के साथ साथ PM Modi ने यहां से 5 नेशनल हाईवे, AIIMS समेत 11 हजार 300 करोड़ की विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

 

Read More: AKANKSHA DUBEY CASE: आज मुख्य आरोपी समर सिंह की वाराणसी CJM कोर्ट में होगी पेशी

 

लगातार 5वें दौरे पर गैरहाजिर रहे Telangana सीएम

आपको बता दें PM Modi का आज ये पिछले 14 महीने में 5वां Telangana दौरा था। लेकिन आज एक बार फिर Telangana के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव उनकी अगवानी के दौरान गैरहाजिर रहे। यही नही वे PM के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए। हालांकि ये पहली बार नहीं जब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने में असमर्थता जताई है।