CHANDRAYAN-3: पिछली सरकारों का ISRO पर नहीं था भरोसा, BJP ने Video शेयर कर कांग्रेस के किए कई बड़े खुलासे

Table of Contents

CHANDRAYAN-3

CHANDRAYAN-3 इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण का एक वीडियो बीजेपी ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें वैज्ञानिक नंबी नारायणन कांग्रेस के शासन काल में इसरो की स्थिति पर बात कर रहे थे। वायरल वीडियो में नंबी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उनकी प्राथमिकताएं अलग थीं, उन्होंने कभी-भी अतंरिक्ष अनुसंधान को प्राथमिकता नहीं दी। तब की सरकारों द्वारा धन आवंटित नहीं किया गया, अब इन्हीं बातों के लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को चौतरफा घेर लिया है।

Chandrayaan 3 Launch Full Image
Chandrayaan 3 Launch Full Image

ISRO के पास नहीं थीं कोई कार और जीप: नंबी नारायणन

पूर्व वैज्ञानिक की माने तो इसरो के पास कोई कार या जीप नहीं थीं, उनके पास सिर्फ एक बस थी, जो शिफ्ट वाइस चला करती थीं। तब से लेकर अब तक जो स्थिति सुधरी है, उसके बाद से सरकारों ने इसको अहमियत बढ़ती गई है और हमें सराहा गया है। बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट कर लिखा कि मोदी सरकार ने बजट में वृद्धि की है और हमारे वैज्ञानिकों के साथ उनकी सफलता और विफलताओं में साथ खड़ें हैं।

एस सोमनाथ को मिला सम्मान

बीजेपी ने ट्विट कर लिखा कि, इसरो के पूर्व वैज्ञानिक का कहना है कि विपक्ष इस बात पर हैरान है कि प्रधानमंत्री मोदी इसरो क्यों गए और उन्हें सम्मान क्यों मिला? हर जगह इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ को उचित सम्मान मिला। सिर्फ इसलिए कि पीएम को आप पसंद नहीं करते हैं। लेकिन उन्हें आप बदनाम नहीं कर सकते हैं। राष्ट्रीय परियोजना का श्रेय और किसे दिया जाना चाहिए? विपक्ष आज उन्हें पसंद नहीं करता है तो उन्हें पसंद से नहीं हटा सकते हैं।

चंद्रयान-3 मिशन हुआ सफल

गौरतलब है कि हालही में इसरो ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सुरक्षित लैंडिंग की। जिस जगह लैंडिंग हुई, उसका नाम शिवशक्ति रखा गया है। ये लैंडिंग 23 अगस्त को हुई थी, जिसके बाद से पूरा देश उत्साहित हैं। इसरो की इस सफलता के बाद इसरो के पूर्व वैज्ञानिक का पुरानी सरकार की आलोचना करना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।