ISRO Chandrayaan 3 Launch Update: इस तारीख को लांच होगा चंद्रयान 3, इसरो चीफ का बड़ा बयान

Table of Contents

ISRO Chandrayaan 3 Launch Update

आने वाली 3 जुलाई को भारत एक नया कीर्तिमान (ISRO Chandrayaan 3 Launch Update) अपने नाम करने जा रहा है. दरअसल भारत की स्पेस शिप चांद पर लैंड करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गयी है। ऐसे में इसरो चीफ ने बताया कि इसरो 3 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च कर एक स्वर्णिम कीर्तिमान भारत के नाम करने जा रहा है.

ISRO Chandrayaan 3 Launch Update
ISRO Chandrayaan 3 Launch Update

रूस ने स्थगित किया मून लैंडिंग मिशन

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने “मिशन चंद्रयान-3” की लॉन्चिंग डेट का ऐलान किया है. इस मिशन की सफलता के साथ अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की एक और बड़ी कामयाबी का जल्द ही पूरा विश्व साक्षी होने वाला है. इस दौरान लॉन्चिंग डेट का ऐलान करते हुए एस सोमनाथ ने बताया कि इसरो 3 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा। जिसे देखते हुए मित्र राष्ट्र Russia ने अपने मून लैंडर मिशन को स्थगित कर दिया है ताकि भारत को चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर उतरने का मौका मिल सके।

 

इसरो चीफ एस सोमनाथ का बड़ा बयान

बता दें कि इससे पहले भी चंद्रयान-2 मिशन के तहत 22 जुलाई 2019 को भारत द्वारा स्पेस शिप चाँद पर उतारने की कोशिश की गयी थी. लेकिन दुर्भाग्यवश इस दौरान करीब 2 महीने बाद 7 सितंबर 2019 को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने की कोशिश कर रहा विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसरो इस मिशन में असफल रहा. हालांकि इसरो इस मिशन की असफलता से सीख लेकर चंद्रयान 3 की तैयारी में जुट गया. ऐसे में इसरो चीफ एस सोमनाथ ने इस मिशन के बारे में बताते हुए कहा कि “चंद्रयान -2 मिशन में हम असफल हुए थे। जरूरी नहीं कि हर बार हम सफल ही हों, लेकिन बड़ी बात ये है कि हम इससे सीख लें और आगे बढ़ें। चंद्रयान- 3 मिशन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और हम इतिहास रचेंगे।”