ISRO Chandrayaan 3 Launch: अंतरिक्ष में भारत की सफल उड़ान, मिशन मून की सफलता से भारत ने रचा ये सुनहरा कीर्तिमान

Table of Contents

ISRO Chandrayaan 3 Launch Update

भारत ने आज चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के 3 साल 11 महीने और 23 दिन बाद चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग कर पूरे विश्व में अपना विजयी परचम लहराया है. इस मिशन के सफल होने के साथ ही भारत अमेरिका, चीन और रूस के बाद चौथी आंतरिक महाशक्ति के तौर पर खुद का नाम इतिहास के सुनेहरे पन्ने में दर्ज कराएगा।

ISRO Chandrayaan 3 Launch LIVE Video Update
ISRO Chandrayaan 3 Launch LIVE Video Update

ISRO Chandrayaan 3 Launch LIVE Video Update

इस राकेट से भेजा गया चंद्रयान 3 

बता दें कि आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान 3 ने सक्सेस्फुल लॉन्चिंग आकर ली है. इस दौरान इसको बाहुबली रॉकेट LVM3-M4 से इसे स्पेस में भेजा गया है। चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट के तीन लैंडर/रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। बता दें कि प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा के ऑर्बिट में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स की स्टडी करेगा।

Read More: CHANDRAYAAN-3 UPDATE : लॉन्चिंग से पहले तिरुपति मंदिर में इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने टेका माथा, शुरू हुआ लॉन्च का काउंटडाउन

24 या 25 अगस्त को भारत रचेगा इतिहास 

इस मिशन के सफल होते ही भारत चौथा एक देश बन जाएगा जिसने चंद्रमा पर अपने यान की सॉफ्ट-लैंडिंग कराई है. ऐसे में भारत द्वारा एक और सुनेहरा कीर्तिमान रचने का काउंट डाउन शुरू हो गया है. याद दिला दें कि शुक्रवार यानी कल को चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण दोपहर ढाई बजे प्रस्तावित है। इस मिशन के तहत लैंडर विक्रम को चंद्रमा की सतह पर 23 या 24 अगस्त को उतारा जा सकता है।