BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ गुजरात विधानसभा में प्रस्ताव पारित

जाने क्या है पूरा मामला

आपको बता दें गुजरात विधानसभा में हाल ही में आई BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया है जिसमे केंद्र से डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही का अनुरोध किया गया है।

 

India says BBC documentary on PM Modi is propaganda piece

BBC ने गलत ढंग से प्रस्तुत की डॉक्यूमेंट्री

आपको बता दें गुजरात से भाजपा विधायक विपुल पटेल ने गुजरात विधानसभा में BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ प्रस्ताव पेश करते हुए कहा की BBC ने अपने डॉक्युमेंट्री में 2002 में हुई घटनाओं को गलत तरीके से हमारे सामने रखा। और इसी डॉक्यूमेंट्री के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास भी किया गया।

 

इन नेताओं ने प्रस्ताव को दिया समर्थन

विधायक विपुल पटेल के BBC के खिलाफ पारित किए गए प्रस्ताव पर विधायक अमित ठाकर, मनीषा वकील,धवल सिंह जाला के साथ साथ मंत्री हर्ष सांघवी ने अपना अपना समर्थन दिया।

BBC डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ पारित इस संदेश पर क्या बोले स्पीकर

भाजपा विधायक विपुल पटेल द्वारा BBC डॉक्यूमेंट्री के खिआल्फ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित होने पर स्पीकर शंकर चौधरी ने कहा की बीबीसी का प्रयास निंदनीय है। इस मुद्दे पर आगे बोलते हुए उन्होंने कहा की केंद्र को संदेश भेजने के लिए सदन में इस प्रस्ताव को पारत किया गया।

MANISH SISODIA की जमानत पर सुनवाई 21 मार्च तक टली, 7 दिनों तक ED की रिमांड में रहेंगे सिसोदिया

 

BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री

दरअसल 17 जनवरी को बीबीसी 2 पर रिलीज की गई “India: The Modi Question” नामक डॉक्यूमेंट्री में पीएम मोदी के शुरवाती दौर की राजनीतिक सफर पर बात करते हुए उनका राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ झुकाव दिखाते हुए उनकी कथित तौर पे 2002 के गुजरात दंगों में भूमिका की बात की गई थी।
हालांकि इस विवादित डॉक्यूमेंट्री पर बढ़ते विरोध को देखते हुए बीबीसी ने इसे अगले ही दिन अपने यू ट्यूब चैनल से हटा दिया था और बाद में केंद्र सरकार द्वारा इसे बैन कर दिया गया था।
सिर्फ यही नहीं BBC की इस डॉक्यूमेंट्री का मुद्दा ब्रिटेन की संसद में उठाए जाने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी का बचाव करते हुए कहा की वे इस चरित चित्रण से सहमत नहीं हैं।