Corona Update: देश में एक बार हाहाकार मचा रहा कोराेना, लगातार दूसरे दिन भी संक्रमितों का आंकड़ा 3000 पार, राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 295 नए केस

 

जानें क्या है पूरी खबर

आपको तो पता ही है की Corona एक बार अपना पैर पसार ले तो उसके बाद कितना घातक हो जाता है। फिर कैसे ये एक से दो, दो से 4 और 4 से 400 और 400 से 40,000 तक फैलता है। ये सब आपको हम एक बार फिर इसलिए याद दिला रहे हैं क्योंकि एक बार Corona दुगनी रफ्तार से बढ़ रहा है। आज लगातार दूसरे दिन Corona के 3000 से जायदा केस देखने को मिले हैं। दरअसल केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने बताया है की बीते गुरुवार को Corona के 3,016 मामले दर्ज किए गए हैं। यही नही रोजाना संक्रमितों की संख्या दोगुनी होती जा रही है।

 

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में देखे गए 295 नए Corona केस

आपको बता दें बीते गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो अकेले दिल्ली में ही पिछले 24 घंटों में 295 नए Corona संक्रमित केस सामने आए हैं। इस रिपोर्ट की माने तो दिल्ली में पॉजिटिव रेट 12.48% तक पहुंच गया है। इसके साथ ही अगर बात करें शहर में कुल एक्टिव केस की तो वह भी बढ़कर 932 हो गया है।

 

Read More: KANPUR में शॉर्ट सर्किट के कारण 6 कॉम्प्लेक्स समेत 800 अन्य छोटी दुकानें जल के खाक, 9 घंटे से जल रहे होलसेल मार्केट में अब सेना ने संभाला मोर्चा

 

बढ़ रहे Corona केसों पर स्वास्थ मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट

आपको बता दें बीते गुरुवार को स्वास्थ मंत्रालय ने रिपोर्ट जारी करते हुए जानकारी दी है की पहले छः महीने में पहली बार तीन हजार से ज्यादा लोग कोराेना संक्रमित हुए हैं। हालांकि बीते सप्ताह में औसतन 1,500 लोग रोजाना संक्रमित हो रहे थे। यही नही इस रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में ही 5 लोगों ने Corona के कारण अपनी अंतिम सांस ली। इसी के साथ अब देश में Corona की वजह हुई मृत्यु का आंकड़ा 5.30 लाख पहुंच चुका है। साथ ही डेली पॉजिटिव केस दर 2.61% दर्ज की गई है। वहीं बात अक्रेण अगर कुल एक्टिव केस की तो आपको बता दें 3000 के वृद्धि के बाद यह आंकड़ा अब 15,208 पहुंच चुका है।