Chandrayaan 3 Update: प्रोपल्शन से अलग हुआ लैंडर, इस दिन चाँद होगी लैंडिंग, जानें क्या है पूरी खबर

Table of Contents

Chandrayaan 3 Latest Update 

चंद्रयान 3(Chandrayaan 3 Update) के लिए आज एक बहुत महत्त्वपूर्ण दिन था. बात दें कि आज दोपहर 1:15 बजे चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर और रोवर से अलग कर दिया। फिलहाल प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स का अध्ययन करेगा और लैंडर-रोवर 23 अगस्त को शाम 5:47 बजे चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा।

Image

‘थैक्स फॉर द राइड मेट’- लैंडर 

प्रोपल्शन से विक्रम लैंडर अलग हो चूका है इसकी जानकारी देते हुए इसरो ने ट्वीट करते हुए कहा कि सेपरेशन के बाद विक्रम लैंडर ने प्रोपल्शन मॉड्यूल से कहा- ‘थैक्स फॉर द राइड मेट’। अब लैंडर की रफ्तार धीमी की जाएगी जिससे वो चंदमा की सतह पर आसानी से लैंड कर सके. यहां वो 14 दिन तक पानी की खोज सहित अन्य प्रयोग करेंगे।

Read More: UP NEWS: दो दिवसीय दौरे पर आज बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी पहुंचेंगे सीएम योगी, यूथ20 सम्मलेन का करेंगे शुभारम्भ

चाँद से 30 किमी दूर चंद्रयान 

विक्रम लैंडर प्रोपल्शन से लग हो चूका है अब लैंडर को डीबूस्ट किया जाएगा। बता दें कि यहां से चंद्रयान और चाँद की न्यूनतम दूरी 30 किमी है ऐसे में डीबूस्ट के बाद सबसे कम दूरी से ही 23 अगस्त को चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश की जाएगी। बता दें कि इस दौरान उसे परिक्रमा करते हुए 90 डिग्री कोण पर चंद्रमा की तरफ चलना शुरू करना होगा।