Chandrayaan-3 Update : लॉन्चिंग से पहले तिरुपति मंदिर में इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने टेका माथा, शुरू हुआ लॉन्च का काउंटडाउन

Table of Contents

Chandrayaan-3 Update

मिशन चंद्रयान 3(Chandrayaan-3) की सफलता के साथ ही भारत को अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथी आंतरिक महाशक्ति के रूप में देखा जाने लगेगा। ऐसे में इस महत्वपूर्ण मिशन की लॉन्चिंग से पहले इसरो प्रमुख एस सोमनाथ प्रार्थना करने आंध्र प्रदेश के एक मंदिर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने लघु मॉडल के साथ मंदिर में चंद्रयान के सफल परीक्षण की कामना की।

Chandrayaan 3 Launch

क्या बोले इसरो चीफ सोमनाथ 

लॉन्चिंग से एक दिन पहले यानी आज इसरो चीफ एस सोमनाथ और इसरो वैज्ञानिकों की टीम चंद्रयान के लघु मॉडल के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंचे हैं. जहां उन्होंने चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण की कामना करते हुए लघु मॉडल के साथ पूजा अर्चना की. इस दौरान मंदिर से बाहर आते वक़्त उन्होंने कहा कि ‘भारत कल दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर अपना तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3′ लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मैं प्रार्थना करता हूं कि सबकुछ ठीक हो और यह 23 अगस्त के बाद किसी भी दिन चंद्रमा पर उतर जाए।’

Read More: CHANDRAYAAN-3: भारत फिर दिखाएगा अंतरिक्ष में अपनी ताकत, ISRO ने पूरा किया रिहर्सल… जानिए क्या है इसके मायने

23/24 अगस्त को भारत रचेगा इतिहास 

बता दें कि इस मिशन के सफल होते ही भारत चौथा एक देश बन जाएगा जिसने चंद्रमा पर अपने यान की सॉफ्ट-लैंडिंग कराई है. ऐसे में भारत द्वारा एक और सुनेहरा कीर्तिमान रचने का काउंट डाउन शुरू हो गया है. याद दिला दें कि शुक्रवार यानी कल को चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण दोपहर ढाई बजे प्रस्तावित है। इस मिशन के तहत लैंडर विक्रम को चंद्रमा की सतह पर 23 या 24 अगस्त को उतारा जा सकता है।