Chandrayaan 3 Update: चाँद के और नजदीक पहुंचा भारत, इसरो ने शेयर की चाँद की तस्वीरें, सबसे पहले साउथ पोल पर लैंडिंग का मौका

Table of Contents

Latest Chandrayaan 3 Update

बीते दिन रूसी लूना-25 स्पेसक्राफ्ट क्रैश होने से अब भारत के पास सबसे पहले साउथ-पोल पर उतरने का मौका है. बता दें कि चंद्रयान-3(Chandrayaan 3 Update) के 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे सफलतापूर्वक चाँद के साउथ पोल पर लैंडिंग के साथ ही भारत इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में होना नाम अंकित करा लेगा।

Chandrayaan 3

इसरो ने शेयर की चाँद की तस्वीरें 

14 जुलाई को भारत द्वारा लांच किया गया चंद्रयान की अब चाँद से न्यूनतम दूरी 25 किमी और अधिकतम दूरी 134 किलोमीटर रह गई है। ऐसे में जहां भारत इस ऐतिहासिक पल को जीने के लिए लालायित है वहीं इसरो द्वारा शेयर की गई तस्वीरें भारतवासियों को और आकर्षित कर रहीं हैं. इन तस्वीरों को चंद्रयान-3 में लगे लैंडर हैजार्ड डिटेक्शन एंड एवॉइडेंस कैमरा से 19 अगस्त 2023 को खींचा गया है। यह कैमरा लैंडर को सेफ लैंडिंग एरिया लोकेट करने में मदद करेगा। यानी ऐसा इलाका जहां बड़े पत्थर और गड्ढे न हो।

Read More: CHANDRAYAAN 3 UPDATE: चाँद और विक्रम लैंडर के बीच मात्र 25 किमी का फासला, की गई फाइनल डीबूस्टिंग, जानें लैंडिंग के लिए क्यों कर रहे इंतजार

अशोक स्तंभ की छाप छोड़ेगा प्रज्ञान रोवर

बता दें कि भारत एक तरफ जहां चाँद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला पहला देश बनने जा रहा है वहीं दूसरी और इसके साथ ही भारत छान दपर अपने गौरव शाली इतिहास के प्रतीक अशोक स्तम्भ की छाप भी चाँद पर छोड़ेगा। बता दें कि प्रज्ञान रोवर के पहिए चांद की मिट्‌टी पर भारत के राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ और इसरो के लोगो की छाप छोड़ेंगे।