Chandrayaan-3: चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा चंद्रयान-3, तय किया दो-तिहाई सफर

Table of Contents

Chandrayaan-3

Chandrayaan-3: भारत का चंद्रयान-3 लगातार सफलता की ओर आगे बढ़ रहा है, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा कि यान ने दो-तिहाई दूरी तय कर ली है। 14 जुलाई को रवाना हुआ चंद्रयान-3 शनिवार को यानि आज चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। यान ने जब चंद्रमा के मार्ग पर प्रवेश किया था। उस वक्त उसकी गति 38,520 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। हालांकि, इसकी गति वर्तमान समय में 37,200 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

ISRO launched Chandrayaan-3
ISRO launched Chandrayaan-3

इसरो को उम्मीद चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा

आज चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश की पूरी उम्मीद इसरो को है, इससे पहले भी इसरो के वैज्ञानिकों ने ऐसी सफलता हासिल की है। चंद्रयान-3 चांद की ओर 37,200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। लेकिन इसकी यात्रा अभी हाईवे पर ही जारी है। आज शाम करीब 7 बजे कक्षा में प्रवेश करेगा। बताया जा रहा है कि इस समय यान चंद्रमा से 40,000 किलोमीटर की दूरी पर ही है। और इस समय चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति का प्रभाव शुरू होता है।

ये भी पढ़ें- UP NEWS: अरशद ने किया दलित महिला और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, कराया मतांतरण

ISTRAC चंद्रयान-3 की गति पर नजर बनाए हुए

इसरो ने कहा कि अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने की प्रक्रिया पांच अगस्त की शाम से शुरू हो जाएगी। इसरो ने कहा कि ये प्रयास तब किया जाएगा जब चंद्रयान-3 चंद्रमा के काफी करीब पहुंच जाएगा। साथ ही 23 अगस्त को यान चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की कोशिश की जाएगी। बता दें कि इसरो के बेंगलुरु स्थिति ISTRAC निरंतर चंद्रयान की गति, उसके स्वास्थ्य और दिशा निगरानी कर रहा है और आम लोगों के लिए लाइव ट्रैकर भी बनाया गया है, इसके माध्यम से आम लोग चंद्रयान-3 पता कर सकते हैं कि वह अंतरिक्ष में कहां पर है।