कर्नाटक में कांग्रेस पे बरसे Amit Shah

Amit Shah ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। Amit Shah बल्लारी के संदुर में भाषण के दौरान कांग्रेस पे निशाना साधा है। अपने भाषण में अमित शाह ने PM के नेतृत्व की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का टुकडे-टुकड़े गैंग से कनेक्शन है।

शाह बल्लारी के संदुर में भाषण के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना

Amit Shah ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। अमित शाह बल्लारी के संदुर में भाषण के दौरान कांग्रेस पे निशाना साधा। गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को कर्नाटक के दौरे पर थे। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए आने कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं।

अमित शाह ने कर्नाटक में जनसभा के दौरान लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा के प्रति फिर से विश्वास जताने के लिए आग्रह किया।

भाजपा दिलाएगी भ्रष्टाचार से छुटकारा

अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी सरकार है जो भ्रष्टाचार से छुटकारा दिलाएगी और पांच साल के अंदर दक्षिण भारत में कर्नाटक को नंबर एक राज्य बनाया जाएगा। अमित शाह ने मल्लिकरजुन खरगे के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी और जनता दल सेक्युलर पर भी हमला बोला। उन्होंने आगे कहा कि वंशवाद की राजनीति करने वाली पार्टियां कभी आम लोगों के लिए अच्छा काम नहीं करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार भारत को मजबूती और आगे की ओर ले जा रही है। जबकि दूसरी ओर राहुल गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस है जो ‘टुकडे़-टुकड़े’ गैंग का समर्थन करती है।