Noida Parthala Flyover खुलने का समय आया नजदीक, इस दिन से दौड़ने लगेंगी गाड़ियां… जानें कैसी चल रही है तैयारी?

Table of Contents

Noida Parthala Flyover

नोएडा पर्थला फ्लाईओवर (Noida Parthala Flyover) खुलने को लेकर नोएडावासियों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन इस बीच फ्लाईओवर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने शुक्रवार को पार्थला फ्लाईओवर का जायजा लिया। इस दौरान कंसट्रक्शन कंपनी ने 10 दिन और मांगे हैं। सीईओ ने यातायात के लिए फ्लाईओवर के नीचे के मार्गों का परीक्षण किया। इसी के अनुरूप उन्होंने फ्लाईओवर के नीचे गोलचक्कर बनाने के निर्देश दिए हैं।

इस दिन से दौड़ने लगेंगी गाड़िया

पर्थला फ्लाईओवर परियोजना को पूरा करने के लिए 31 मई की समय सीमा मांगी गई थी। लेकिन इसका समय खत्म होने के बाद अब नोएडा प्राधिकरण ने 13 जून तक जनता के लिए खोलने की संभावना जताई जा रही है। एक बार खुलने के बाद फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे पर पर्थला फ्लाईओवर नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट लिंक रोड पर दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के राहत मिलेगी।

10 दिनों में सिविल कार्यों का दिया निर्देश 

परियोजना को लेकर अधिकारियों ने कहा कि फ्लाईओवर का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन अभी भी करीब 10 दिनों का काम बाकी है। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ने अधिकारियों को 10 जून तक सिविल कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। निर्देशों की माने तो अधिकारी 13 जून तक फ्लाईओवर रोटरी भी बनाएंगे। नोएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक श्रीपाल भाटी ने कहा कि सिविल कार्य करीब-करीब पूरा हो चुका है. साथ ही वाहन सुचारू रूप से चलें इसके लिए हमने सफलतापूर्वक परीक्षण भी कर लिया है। फ्लाईओवर का कार्य 10 दिनों में पूरा हो जाएगा।

इतने करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है पुल 

आपको बताते चले कि नोएडा अथॉरिटी ने 24 दिसंबर 2020 को 80.54 करोड़ रुपये की लागत से छह-लेन 697 मीटर लंबे पर्थला फ्लाईओवर पर काम शुरू किया था। इस ब्रिज को यमुना पर सिग्नेचर ब्रिज की तर्ज पर बनाया गया है। ऑस्ट्रिया की वियना यूनिवर्सिटी का क्वालिटी चेक टेस्ट किया है, यूनिवर्सिटी ने फ्लाईओवर का फटिक एंड अल्टीमेट टेंसटाइथ स्ट्रेंथ टेस्ट किया गया है। साथ ही सभी मानकों पर खरा उतारने के बाद ही हरी झंडी दिखाई गई है।

ट्रैफिक दबाव का भी होगा अध्ययन 

बता दें कि ट्रैफिक पुलिस फ्लाईओवर के खुलने के बाद इस बात का अध्ययन करेगी की दोनों ट्रैफिक का दबाव कैसा रहेगा? साथ ही ट्रायल के दौरान किसी बात की समस्या न हो इसके लिए सुबह और शाम पीक ओवर्स में नहीं किया जाएगा।