Akanksha Dubey Case: आज मुख्य आरोपी समर सिंह की वाराणसी CJM कोर्ट में होगी पेशी

Table of Contents

जानें क्या है पूरी खबर

आपको बता दें हाल ही में Akanksha Dubey Case में नामजद गायक समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में आज उसे कड़ी सुरक्षा के बीच वाराणसी जिला सत्र न्यायालय की CJM कोर्ट में पेश किया जाएगा। आपको बता दें अभी पुलिस आरोपी समर सिंह को रिमांड में लेकर पूछताछ करना चाहती है वही दूसरी तरफ Akanksha Dubey Case के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी आरोपी पर धारा 302 लगाने की गुहार करेंगे।

 

विदेश भागने की तैयारी में था Akanksha Dubey Case का मुख्य आरोपी समर

आपको तो पता ही होगा की Akanksha Dubey Case के मुख्य आरोपी को पुलिस ने वारदात के 13वें दिन ही गाजियाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड की मंजूरी मिलने के बाद आज सुबह ही वाराणसी लाया गया। जहां आज उसे जिला सत्र न्यायालय की CJM कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं अगर बात करें समर सिंह पे लगी धाराओं की तो अभी पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 306 के तहत हिरासत में लिया है जबकि आशंका जताई जा रही है की आकांक्षा दुबे के वकील आज कोर्ट में आरोपी पर धारा 302 का चार्ज लगाने की गुहार करेंगे।

 

Read More: PAKISTAN: हिंदू सांसद दानिश कुमार पर उनके साथी ने धर्म बदलने का बनाया दबाव

 

क्या है Akanksha Dubey Case

 


आपको बता दें 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ में भोजपुरी अभिनेत्री Akanksha Dubey की लाश होटल के एक कमरे में मिली थी। जिसके बाद आकांक्षा की मां ने गायक समर सिंह और भाई संजय सिंह के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने बताया था की आरोपी ने उनके बेटी के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद धोखा दे दिया था और आत्महत्या करने के लिए भी उकसाने लगा था। जेके बाद ही पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश जारी कर दी थी और गुरुवार सुबह गाजियाबाद से उसे गिरतफार कर लिया गया।