Bihar News: सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाए लाठी डंडे, घायल कार्यकर्त्ता ने अस्पताल में तोडा दम

Table of Contents

Bihar News Update

आज नई शिक्षक नियमावली के विरोध में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नितीश सरकार(Bihar News) के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रसाशन ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और नेताओं पर जमकर कहर बरपाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ा कर पीटा यही नहीं इस दौरान उनपर आंसू गैस के गोले भी दागे गए. इस दौरान कई कार्यकर्त्ता गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हीं में से एक जहानाबाद के विजय सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Bihar News
घायल हालत में विजय सिंह

पुलिस ने मार डाला- मृतक के चाचा 

विधानसभा घेराव में गए जहानाबाद के भाजपा नेता विजय सिंह की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस लाठीचार्ज के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आयी थी जसिके चलते उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। विजय सिंह की मौत की सूचना मिलते ही पूरे बिहार में सन्नाटा पसर गया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय समेत कई नेता PMCH पहुंचे हैं। PMCH में विजय सिंह के चाचा गोपाल शरण सिंह ने कहा कि “वो घेराव करने घर से आए थे। यहां लाठीचार्ज करके उनको मार दिया गया। उनके दोस्त उठा कर लाए हैं। हमलोग सुने तो भागते हुए आए। उनको इंटरनल चोट होगी। आंसू गैस से कोई चोट आती है क्या? उनको पहले से कोई बीमारी नहीं थी। बिल्कुल स्वस्थ थे। किसी तरह की दवा भी नहीं खाते थे।’

Read More: GREATER NOIDA NEWS: प्राधिकरण पर हल्ला बोल के लिए किसानों ने फिर से कसी कमर, महिलाओं और युवाओं ने संभाला मोर्चा, चुनी गई ये तारीख

सांसद को भी पीटा 

इस दौरान बिहार पुलिस ने बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और बिहार के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा के ऊपर भी जमकर लाठियां बरसाई। जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को गंभीर चोटें आई है। सूत्रों की मानें तो सिग्रीवाल के सिर में गंभीर चोट आई है। साथ ही मार्च के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम रेनू देवी और जीवेश मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।